Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

त्रिकोणीय श्रृंखला : रोहित का दूसरा शतक, भारत जीता (लीड-10)

243 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने इस श्रृंखला के माध्यम से अपने करियर का लगातार दूसरा शतक लगाने वाले रोहित के शानदार प्रदर्शन के बूते 43.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

रोहित 100 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 101 रन बनाकर नाबाद लौटे। कप्तान सुरेश रैना ने भी नाबाद 24 रन बनाए। रोहित और कोहली ने बड़े मुश्किल दौर में भारतीय टीम को सहारा दिया।

भारतीय टीम ने 47 रन के कुल योग पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद रोहित और कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 154 रनों की बेशकीमती साझेदारी कर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया।

कोहली 92 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 82 रन बनाकर आउट हुए लेकिन तब तक भारत ने मैच पर अपनी पकड़ बना ली थी। इसके बाद रोहित और कप्तान रैना ने मिलकर भारत को श्रृंखला में वापस लाने वाली जीत दिलाई।

भारत का पहला विकेट मुरली विजय के रूप में गिरा था। मुरली 14 रन बनाने के बाद नुवान कुलसेकरा की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए जबकि दिनेश कार्तिक 18 रन बनाकर असंथा मेंडिस की गेंद पर कैच आउट हुए। कार्तिक का विकेट 47 और मुरली का विकेट 28 रन के कुल योग पर गिरा।

इससे पहले, कप्तान तिलकरत्ने दिलशान (61) और उपकप्तान एंजेलो मैथ्यूज (75) की शानदार पारियों की बदौलत श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने भारत के सामने 243 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 49.5 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 242 रन बनाए। दिलशान और मैथ्यूज के अलावा थिसिरा परेरा ने 32 और चामारा कापूगेदारा ने 20 रनों का योगदान दिया।

दिलशान ने अपनी 84 गेंदों की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया जबकि मैथ्यूज ने शानदार अंदाज में खेलते हुए 95 गेंदों का सामना करते हुए 75 रन बनाए।

मैथ्यूज ने दिलशान के साथ तीसरे विकेट के लिए 58 रन, कापूगेदारा के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रन और परेरा के साथ छठे विकेट के लिए 48 रन जोड़े। 40 ओवरों की समाप्ति तक पांच विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं।

भारत की ओर से अशोक ढींढा, प्रज्ञान ओझा और रवींद्र जडेजा ने दो-दो सफलता हासिल की जबकि उमेश यादव को एक विकेट मिला। श्रीलंका के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए।

भारतीय टीम शुक्रवार को जिंबाब्वे के साथ खेला गया अपना पहला मैच हार गई थी। है जबकि श्रीलंकाई टीम अपना पहला मैच खेल रही है। भारतीय टीम सुरेश रैना और श्रीलंकाई टीम दिलशान की इस श्रृंखला के लिए नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धौनी सहित आठ वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। कोहली को भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+