अभी संन्यास के मूड में नहीं हैं हैं हेडन
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'कूरियर मेल' ने हेडन के हवाले से लिखा है कि चयनकर्ताओं की ओर से अगर उन्हें संन्यास लेने का संकेत दिया भी गया तो वे अच्छे फार्म में आने के बाद ही ऐसा करने के बारे में सोचेंगे।
बकौल हेडन, "मेरे मन में कोई दुविधा नहीं है। मैं दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच की तैयारियों में जुटा हूं। फिलहाल संन्यास मेरे जेहन में नहीं है। मेरे पास इसके लिए वक्त नहीं है। जब में फार्म वापस पाने में सफल हो जाऊंगा तो इसके बारे में सोच सकता हूं।"
उल्लेखनीय है कि हेडन ने पिछले 10 टेस्ट मैचों में सिर्फ 21 रन बनाए हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या उनका ध्यान अगले साल इंग्लैंड के साथ होने वाली एशेज श्रंखला पर है? हेडन ने कहा कि अभी वे एशेज के बारे में नहीं बल्कि शनिवार से दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के बारे में सोच रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications