आईपीएल : रॉयल चैलेंजर्स के 3 विकेट गिरे (लीड-2)
मात्र छह रन के कुल योग पर रोबिन उथप्पा का विकेट गंवाने वाली रॉयल चैलेंजर्स टीम ने जेसी राइडर और हरफनमौला खिलाड़ी जैक्स कालिस के बूते तूफानी शुरुआत की थी लेकिन छठे ओवर में राइडर (32) और कप्तान केविन पीटरसन (0) एक के बाद एक चलते बने।
दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज यूसुफ अब्दुल्लाह ने राइडर और पीटरसन को पेलेवियन का रास्ता दिखाया। राइडर ने अपनी 21 गेंदों की पारी में छह चौके लगाए। उन्होंने कालिस के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़े।
बहरहाल, खबर लिखे जाने तक रॉयल चैलेंजर्स ने 10 ओवर के खेल में तीन विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए थे। कालिस ने 26 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए थे जबकि राहुल द्रविड़ आठ रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।
रॉयल चैलेंजर्स ने जहां अब तक खेले गए तीन में से दो मैच हारे हैं और एक जीत दर्ज की है वहीं किंग्स इलेवन के हिस्से दो बार हार ही आई है। आठ टीमों की तालिका में रॉयल चैलेंजर्स छठे और किंग्स इलेवन सबसे निचले स्थान पर है।
कई प्रमुख खिलाड़ियों की गैरहाजिरी में खेल रही किंग्स इलेवन टीम को रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
रॉयल चैलेंजर्स ने अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स को पराजित किया था जबकि उसे चेन्नई सुपर किंग्स और डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ हार का सामना पड़ा है।
किंग्स इलेवन को दिल्ली डेयर डेविल्स और कोलकाता नाइट राइर्ड्स के खिलाफ हार मिली है। यह अलग बात है कि दोनों मैच बारिश के कारण प्रभावित हुए थे। आईपीएल के पहले सप्ताह में यही टीम अब तक एक भी अंक हासिल करने में नाकाम रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications