For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

फीफा वर्ल्ड कप 2018 : स्पेन फुटबॉल टीम के कप्तान सर्जियो रामोस ने जारी किया विश्वकप गीत


नई दिल्ली। दुनिया भर के खेल प्रशंसकों की निगाहें अब 14 जून से रूस में होने वाले फीफा विश्वकप पर हैं। गौरतलब हो की इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं, और कुल 64 मुकाबले खेले जाने हैं। ऐसे में सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं वहीं इसी बीच रीयाल मैड्रिड के डिफेंडर सर्जियो रामोस ने स्पेन के 2018 विश्व कप फुटबॉल अभियान के लिए विश्व कप गीत जारी किया है। इस गीत को रामोस ने स्पेन के गायक डिमार्को फ्लेमेंसो के साथ मिलकर लिखा है।

इंस्टाग्राम पर साझा किया वीडियोः स्पेन के कप्तान रामोस ने शुक्रवार को इस गाने का वीडियो टीजर अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया। इस वीडियो में उन्हें फ्लेमेंसो के साथ गाते हुए देखा जा रहा है। दिलचस्प बात ये है कि इस वीडियो को लगभग 40 लाख बार देखा जा चुका है। इस बारे में रामोस ने लिखा, मैं हमेशा अपने वादे पूरे करता हूं। इस पर मेरे मित्र डिमार्को फ्लेमेंसो और मैं काम कर रहे थे। विश्व कप की तैयारी। 'एनदर स्टार इन योर हार्ट' नाम का यह गीत आईट्यून्स और अन्य ऑनलाइन मंच पर शुक्रवार से उपलब्ध होगा। गौरतलब हो की स्पेन की टीम ग्रुप बी में पुर्तगाल और मोरक्को के साथ शामिल है और इसका पहला मुकाबला 15 जून को पुर्तगाल के साथ होना है। भारतीय क्रिकेट स्टार रोहित शर्मा भी इस टीम को सपोर्ट करते नजर आएंगे।

Story first published: Saturday, June 2, 2018, 15:32 [IST]
Other articles published on Jun 2, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+