FIFA 2018 World Cup: Player to watch: सर्जियो रामोस, स्पेन के पावर इंजन या मुश्किल?
नई दिल्ली। इटली के शानदार खिलाड़ी फ्रैंको बरेसी ने 90 के दौर में फुटबॉल मैच में डिफेंडर की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा था कि एक अच्छा डिफेंडर वो होता है जो बहादुर हो और अपने आप को कठिनाइयों के लिए तैयार करे और उसमें शानदार तरीके से खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाए। हालांकि आज 2018 के इस फीफा विश्वकप में वो मौजूद नहीं है वरना वो स्पेन के सर्जियो रामोस को खेलते देखते जो उनके पड़ोसी देश से आते हैं। हालांकि मोहम्मद सलाह के साथ टकराव के बाद रामोस उतने पापुलर नाम नहीं है लेकिन वो एक बेहद शानदार खिलाड़ी हैं। इस घटना के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर खत्म नहीं हुआ और डबायोक अकिन्फेनवा ने एक वीडियो जारी किया लेकिन रामोस और स्पेन ने उसपर कोई प्रतक्रिया नहीं दी।
|
रामोस क्यों इतने महत्वपूर्ण
स्पेन के इस 32 वर्षीय खिलाड़ी की जरूरत सिर्फ एक डिफेंडर के तौर पर ही नहीं है बल्कि यह खिलाड़ी मैदान पर अलग-अलग कारनामे के लिए जाना जाता है। रामोस एक बेहतरीन नेतृत्वकर्ता और साथ ही एक सेट पीस टेकर खिलाड़ी हैं। वो स्पेन के इंजन रूम में हैं। दरअसल इस खिलाड़ी की आंखें ट्रॉफी पर जमी हैं। उनके नाम सबसे ज्यादा रेड और येलो कार्ड जमा हैं शायद इतना किसी और स्पेन के खिलाड़ी के नाम दर्ज हो।
|
बहुत लोकप्रिय खिलाड़ी हैं
लेकिन रियल और स्पेन के खिलाड़ी कहते होंगे की रामोस ऐसे खिलाड़ी हैं जो उनकी टीम के लिए सबसे ज्यादा खतरा उठाते हैं। इस खिलाड़ी की लोकप्रियता की बात करें तो इस खिलाड़ी के 15 करोड़ फॉलोअर ट्वीटर पर हैं जबकि 20 करोड़ फॉलोअर इंस्टाग्राम पर हैं वहीं 23 करोड़ लोग इन्हें फेसबुक पर फॉलो करते हैं। वहीं अगर खेल की बात करें तो यह कहना बिल्कुल सही है की स्पेन के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं सर्जियो रोमोस और ये टीम की शान भी हैं।
|
रूस में उम्मीद
इस फीफा विश्वकप में रामोस को दुनिया के बाहतरीन स्ट्राइकर से लोहा लेना होगा और खुद को साबित करना होगा जिससे की स्पेन की टीम को एक अच्छी मजबूती मिल सके। इस बात में कोई शक नहीं है कि वो दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं बस उन्हें इस मुकाबले में थोड़ा और मेहनत करनी होगी और धैर्य के साथ खेलना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
