गिब्स ने ठोका करियर का 21वां एकदिवसीय शतक (लीड-3)
गिब्स ने 106 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। वह 55 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर खेल रहे अब्राहम डिविलियर्स के साथ अब तक तीसरे विकेट के लिए 119 रन जोड़ चुके हैं।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही दक्षिण अफ्रीकी टीम ने खबर लिखे जाने तक 37 ओवर के खेल में दो विकेट के नुकसान पर 214 रन बना लिए थे।
दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान ग्रीम स्मिथ और हरफनमौला जैक्स कालिस के विकेट गंवाए हैं। स्मिथ 30 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रन बनाकर जेम्स होप्स की गेंद पर विकेट के पीछे ब्रैड हेडिन के हाथों लपके गए।
कैलिस ने अपना पहला मैच खेल रहे शेन हारवुड की गेंद पर कैलम फग्र्यूसन के हाथों कैच आउट होने से पहले 24 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए।
पांच मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 2-1 से आगे चल रही है। यह मैच जीतकर वह अजेय बढ़त हासिल कर सकती है। श्रृंखला का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता था, जबकि दूसरा और तीसरा मुकाबला मेजबान टीम के नाम रहा था।
इस मैच में आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट गीव्स की जगह हारवुड को मौका दिया गया है। गीव्स चोटिल हैं। हारवुड 35 साल की उम्र में अपना पहला एकदिवसीय मैच खेल रहे हैं। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने बिना किसी परिवर्तन के मैदान में उतरने का फैसला किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications