Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : नायर का भी विकेट गिरा, डुमिनी पर दारोमदार (लीड-3)

आउट होने वाले बल्लेबाजों में कप्तान सचिन तेंदुलकर भी शामिल हैं। 10 ओवर की समाप्ति तक तीन विकेट गंवाने वाली मुंबई इंडियंस टीम ने अपना चौथा विकेट अभिषेक नायर के रूप में गंवाया। नायर ने 10 रन बनाए। उन्हें ब्रैड हॉज ने बोल्ड किया।

खबर लिखे जाने तक मुंबई इंडियंस टीम ने 15 ओवर की समाप्ति पर चार विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए थे। जीन पॉल डुमिनी 14 औक ग्राहम नेपियर 10 रन बनाकर खेल रहे थे। मुंबई को सम्मानजनक योग तक ले जाने की जिम्मेदारी अब मुख्य रूप से डुमिनी के कंधों पर होगी क्योंकि शेष बल्लेबाजों में कोई विशेष अनुभव वाला नहीं है।

ईस्ट लंदन में खेले जा रहे आईपीएल के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस का पहला विकेट 19 रन के कुल योग पर गिरा। अशोक डिंडा ने सलामी बल्लेबाज सनत जयसूर्या को वान विर्क के हाथों कैच कराया। उस समय मुंबई इंडियंस टीम का कुल योग 19 रन था। जयसूर्या ने छह रन बनाए।

इसके बाद तेंदुलकर का साथ देने हरभजन सिंह आए लेकिन वह भी छह रन बनाकर चलते बने। हरभजन को मुरली कार्तिक ने डिंडा के हाथों कैच कराया। तीसरा विकेट तेंदुलकर के रूप में गिरा। वह 30 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 34 रन बनाकर अजीत आगरकर की गेंद पर विर्क के हाथों लपके गए।

मुंबई इंडियंस टीम आठ टीमों की तालिका में चौथे स्थान पर है। यह उसका छठा मैच है। अब तक खेले गए पांच मैचों में उसे दो में जीत और दो में हार मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है। दूसरी ओर, बेहद खराब प्रदर्शन करने वाली नाइट राइर्ड्स टीम तालिका में आठवें स्थान पर है। उसने छह मुकाबलों से तीन अंक जुटाए हैं। उसे चार मैचों में हार मिली है जबकि एक मैच बेनतीजा रहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+