Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोहाली टेस्ट : भारत ने पहली पारी में बनाए 453 रन (लीड-5)

मैच के पहले दिन शुक्रवार को सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (0) का विकेट खोकर 179 रन बनाने वाली भारतीय टीम ने दूसरे दिन के पहले सत्र में एक भी विकेट नहीं गंवाया था लेकिन दूसरे और तीसरे सत्र में उसने अपने नौ विकेट गंवा दिए। भारत ने कुल 158.2 ओवर की बल्लेबाजी के दौरान 2.86 रन प्रति ओवर की गति से रन बटोरे।

अपने करियर का चौथा शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (179) ने सर्वाधिक योगदान दिया जबकि खराब फार्म में चल रहे पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने तमाम मुश्किलों से उबरकर 134 रन बनाए।

गंभीर ने अपनी 348 गेंदों की पारी में 25 चौके और एक छक्का लगाया। उनका विकेट स्पिनर ग्रीम स्वान ने लिया। स्लिप में एलिस्टर कुक ने गंभीर का कैच लपका। उस समय भारत का कुल योग 320 रन था।

द्रविड़ का भी विकेट स्वान के खाते में गया। द्रविड़ ने अपनी 328 गेंदों की पारी में 19 चौके लगाए। गंभीर और द्रविड़ ने दूसरे विकेट के लिए 314 रनों की साझेदारी निभाई।

भारतीय टीम को दूसरे सत्र में चार और तीसरे सत्र में पांच झटके लगे। चायकाल तक नाबाद रहने वाले युवराज सिंह (27) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (29) रन बनाकर पेवेलियन लौटे।

इसके बाद, सचिन तेंदुलकर ने वी.वी.एस. लक्ष्मण के साथ पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया लेकिन स्वान ने 337 के कुल योग पर तेंदुलकर को चलता कर दिया। चेन्नई टेस्ट मैच में नाबाद 103 रन बनाकर भारत को जीत दिलाने वाले तेंदुलकर ने 26 गेंदों पर एक चौके की मदद से 11 रन बनाए।

दूसरी ओर, लक्ष्मण ने अपना खाता खोलने का भरपूर प्रयास किया 24 गेंदें खेलने के बाद भी वे नाकाम रहे। उन्हें 339 के कुल योग पर हरफनमौला एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने पगबाधा आउट किया।

हरभजन सिंह ने 24 रनों का योगदान दिया जबकि अमित मिश्रा ने 23 रन बनाए। जहीर खान सात रन ही बना सके। ईशांत शर्मा एक रन बनाकर नाबाद लौटे।

इंग्लैंड की ओर से फ्लिंटॉफ और स्वान ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि मोंटी पनेसर को दो विकेट मिले। जेम्स एंडरसन और स्टुअट ब्रॉड के खाते में एक-एक विकेट गए।

इससे पहले, मैच के पहले दिन शुक्रवार को खराब रोशनी के कारण लगभग एक घंटे का खेल नहीं हो सका था। समय की भरपाई के लिए शनिवार को खेल निर्धारित समय से आधे घंटे पहले शुरू किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+