मौरिस ने कहा है कि इंग्लैंड की क्रिकेट टीम को टकराव की इस स्थिति से उबारने के लिए वे पीटरसन और मूर्स को बातचीत के लिए साथ बैठने के लिए तैयार करेंगे।
ऐसी खबर है कि कोच के साथ संबंध खराब होने के कारण पीटरसन कप्तानी छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। स्थिति विकट है और इसी कारण मौरिस ने अगले हफ्ते की अपनी छुट्टी रद्द करके इंग्लैंड टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ बातचीत करने का फैसला किया है।
इंग्लैंड की टीम को तीन सप्ताह बाद वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है। इस लिहाज से मौरिस के पास टीम में समान्य स्थिति बनाने के लिए बहुत कम समय बचा है।
मौरिस की सफलता व्यक्तिगत तौर पर उनके लिए काफी मायने रखेगी। हालांकि यह काफी कठिन दिख रहा है। मौरिस ने ही मुंबई पर हुए आतंकी हमलों के बाद इंग्लैंड टीम को भारत जाकर खेलने के लिए तैयार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।