आईसीसी टेस्ट रैंकिंग : कायम है आस्ट्रेलिया की शीर्ष की गद्दी
सिडनी टेस्ट मैच जीतकर ग्रीम स्मिथ की टीम पहले स्थान पर पहुंच सकती थी लेकिन मैच के अंतिम दिन काफी संघर्ष के बाद हथियार डालने के कारण उसके हाथ से यह मौका निकल गया।
दक्षिण अफ्रीका ने हालांकि तीन मैचों की टेस्ट श्रंखला पर 2-1 से कब्जा कर लिया। सिडनी टेस्ट जीतकर आस्ट्रेलिया ने पांच रेटिंग अंक बचाए।
यह पहला मौका है जब दक्षिण अफ्रीकी टीम ने आस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रंखला जीती है। आस्ट्रेलियाई टीम को 26 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाना है, इस लिहाज से बुधवार को सिडनी में समाप्त हुआ रोमांचक सफर एक बार फिर शुरू हो जाएगा।
बहरहाल, टेस्ट रैंकिंग में आस्ट्रेलिया के 126 अंक हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका उससे पांच अंक पीछे है। भारत 118 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है जबकि श्रीलंका ने बांग्लादेश को बुरी तरह पराजित करके 109 अंकों के साथ चौथे क्रम पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
इंग्लैंड की टीम 103 अंकों के साथ पांचवें और पाकिस्तान 100 अंकों के साथ छठे क्रम पर है। वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के 81-81 अंक हैं लेकिन वरीयता क्रम में क्रिस गेल की टीम सातवें स्थान पर है। बांग्लादेश अंकों का खाता खोले बगैर सबसे नीचे नौवें क्रम पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications