मैं कभी युनाइटेड को छोड़ना नहीं चाहता था : रूनी
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने दुबई पहुंचे रूनी ने बुर्ज अल अरब होटल में युनाइटेड के प्रशंसकों से कहा कि प्रबंधक एलेक्स फग्र्यूसन से उनकी नाराजगी थी लेकिन वह दिल से कभी भी क्लब नहीं छोड़ना चाहते थे।
पत्र के मुताबिक रूनी से जब यह पूछा गया कि क्या हाल में क्लब छोड़ने की खबरें फैलाकर उन्होंने दुनिया के इस सबसे मशहूर फुटबाल क्लब का नाम खराब किया है, तब रूनी ने इसका जवाब नहीं में दिया।
रूनी ने कहा कि उनका काम क्लब को शोहरत दिलाना है और इसे आगे भी करते रहेंगे। क्लब छोड़ने की बात कहने के बाद युनाइटेड के प्रशंसकों ने रूनी को जान से मारने की धमकी दी थी।
इसी धमकी को ध्यान में रखते हुए रूनी ने क्लब की इजाजत लेकर दुबई आने का फैसला किया। रूनी चार दिनों तक दुबई में रहेंगे। उनके तथा उनके परिवार के एक दिन का खर्च 20,000 पाउंड है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications