एशिया कप से पहले कुछ और मैच खेलना चाहती है पाक हॉकी टीम
मुंबई पर हुए आतंकी हमले के कारण कूटनीतिक स्तर पर भारत और पाकिस्तान के संबंध खराब होने के बाद पीएचएफ ने हाल ही में भारत में खेली जाने वाली चार देशों की हॉकी प्रतियोगिता से खुद को अलग कर लिया।
इसके बदले, पीएचएफ ने मलेशियाई टीम को फरवरी में टेस्ट श्रृंखला खेलने के लिए अपने यहां आमंत्रित किया। हालांकि मलेशियाई हॉकी महासंघ ने उसके इस प्रस्ताव को यह कहकर ठुकरा दिया कि वह कम प्रशिक्षित टीम को खेलने के लिए नहीं भेज सकता।
मलेशिया द्वारा अपना प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद अब पीएचएफ ने दक्षिण कोरिया, जापान और चीन को अलग-अलग समय पर टेस्ट श्रृंखला के लिए आमंत्रित किया है।
पीएचएफ के सचिव आसिफ बाजवा ने कहा कि एशिया कप पाकिस्तानी टीम के लिए काफी अहम है क्योंकि इसे जीतकर वह 2010 में भारत में होने वाले विश्व कप में सीधे प्रवेश पा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications