आईपीएल के लिए सुरक्षा मुहैया नहीं करा सकते : कोलकाता पुलिस प्रमुख
चक्रवर्ती ने शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, "मैंने नाइट राइडर्स के प्रतिनिधियों से लोकसभा चुनावों के दौरान ईडन गरडस में खेल जाने वाले आईपीएल मैचों की तारीखें बदलने का अनुरोध किया है। मैंने साफ तौर पर कह दिया है कि हमारा प्रशासन इन मैचों के लिए पर्याप्त सुरक्षा की व्यवस्था नहीं कर सकता।"
पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव सात से 13 मई तक होने हैं जबकि आईपीएल का आयोजन इस साल 11 अप्रैल से 24 मई तक होना है।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि लाहौर में श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर हुए आतंकी हमले के बाद आईपीएल मैचों में सुरक्षा के लिहाज से किसी प्रकार की ढील नहीं दी जा सकती।
बकौल चक्रवर्ती, "लाहौर की घटना के बाद किसी तरह का जोखिम नहीं लिया जा सकता। खिलाड़ियों की जान कीमती है। चुनावों के मद्देनजर हमारा पूरा महकमा दूसरी ओर तैनात होगा, ऐसे में हम खिलाड़ियों की सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था करने की स्थिति में नहीं होंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications