Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

समय रहते फिट नहीं हो सके ली, वापसी में देरी

आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक जनवरी में अपने चोटिल टखने का ऑपरेशन कराने वाले ली के लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि अब वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण में भी खेलने की स्थिति में नहीं दिख रहे हैं।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने ली के स्थान पर तेज गेंदबाज डगलस बोलिंगर को 22 अप्रैल से सात मई तक यूएई में खेली जाने वाली पांच मैचों की श्रृंखला के लिए आस्ट्रेलियाई दल में शामिल कर लिया है।

सीए ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका में एकदिवसीय श्रृंखला खेल रही आस्ट्रेलियाई टीम के साथ सुधार कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे ली श्रृंखला समाप्त होने के बाद स्वदेश लौटकर सुधार कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

सीए की चयन समिति के प्रमुख एंड्रयू हिल्डिच ने कहा, "हमारी चिकित्सकीय समिति ने कहा है कि ली पाकिस्तान के साथ होने वाली श्रृंखला में खेलने के फिट नहीं हैं, लिहाजा उन्हें लेकर किसी प्रकार का जोखिम न मोला जाए। ली हमारे प्रमुख खिलाड़ी हैं, लिहाजा हम उनकी वापसी को लेकर जल्दबाजी नहीं कर सकते। उनके स्थान पर बोलिंगर को टीम में शामिल किया जा रहा है। इस बीच ली स्वदेश लौटकर सुधार कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+