क्यूबा ने किया भारत को बेहतरीन मुक्केबाजी कोच देने का वादा
महासंघ के महासचिव पी.के. मुरलीधर राजा ने आईएएनएस को बताया कि महासंघ ने कोच मुहैया कराने के लिए क्यूबा डेस्पोरेट्स (क्यूबा का खेल प्राधिकरण) से संपर्क किया है। भारतीय संघ ने कहा है कि उसे एक ऐसा कोच चाहिए जो शीर्ष स्तर पर राष्ट्रीय टीम से जुड़ा हो।
भारतीय महासंघ ने कोच पद के लिए जुआन फोंटालिस का नाम सुझाया है। फोंटालिस थाईलैंड की राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़े रहे हैं। उनके कार्यकाल के दौरान थाईलैंड के दो मुक्केबाज ओलंपिक चैंपियन रहे हैं।
राजा ने कहा, "फोंटालिस मशहूर कोच हैं। उन्होंने थाईलैंड के मुक्केबाजों में जबरदस्त आत्मविश्वास का संचार किया है। हम उन्हें ही अपनी टीम के साथ जोड़ने को इच्छुक हैं लेकिन क्यूबा खेल प्राधिकरण चाहता है कि फोंटालिस जल्द से जल्द स्वदेश लौटें क्योंकि वे लंबे समय से विदेश में हैं। हालांकि क्यूबा खेल प्राधिकरण ने हमें एक बेहतरीन कोच मुहैया कराने का वचन दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications