चेन्नई के इस खिलाड़ी के नाम दर्ज हुआ एक स्पेशल रिकॉर्ड, कोई नहीं कर सका है ऐसा कारनामा
नई दिल्ली। आईपीएल 11 का खिताब तीसरी बार अपने नाम दर्ज कर माही सेना ने दिखा दिया की आखिर वो क्यों दुनिया के सबसे बेस्ट कप्तान हैं और क्यों पूरी दुनिया इस खिलाड़ी का सम्मान करती है। इस सीजन शुरू से ही चेन्नई का जलवा दिखना शुरू हो गया था। हालांकि इस सीजन सबसे पहले प्लेऑफ में जगह बनाने वाली टीम में हैदराबाद का नाम सबसे आगे है लेकिन चेन्नई के आगे इस टीम की न तो गेंदबाजी में असर देखने को मिला न ही बल्लेबाजी में। मुंबई के वानखेड़े में खेले गए फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर आईपीएल 2018 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस मैच में वॉटसन ने नाबाद 117 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को फाइनल का खिताब जिताया,और अपनी टीम को 8 विकेट से बड़ी जीत दिलाई। गौरतलब हो की इससे पहले चेन्नई की टीम 2010 और 2011 में भी इस सीरीज पर कब्जा कर चुके हैं। चेन्नई की टीम ने इस सीजन वैसे तो कई खास रिकॉर्ड बनाए हैं लेकिन चेन्नई के इस खिलाड़ी ने एक स्पेशल रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है।
कर्ण शर्मा ने बनाया स्पेशल रिकॉर्डः चेन्नई सुपरकिंग के इस खिलाड़ी के नाम इस खिताब के साथ ही एक स्पेशल रिकॉर्ड भी जुड़ गया है। दरअसल कर्ण शर्मा पिछले तीन साल में तीन टीमों के साथ खेल चुके हैं और खास बात यह है की वो जिस टीम के साथ भी खेले हैं उस टीम ने खिताब जीता है। कर्ण 2016 में हैदराबाद का हिस्सा थे, उस साल हैदराबाद की टीम चैंपियन बनी उसके बाद उनपर मुबंई ने 2017 में दांव लगाया और मुंबई चैंपियन बन गई। इस साल चेन्नई की टीम ने कर्ण शर्मा पर 5 करोड़ का दांव लगाया और उन्होंने इस सीजन 6 मैच खेले जिसमें फाइनल भी शामिल था और चेन्नई की टीम फाइनल भी जीत गई। कर्ण शर्मा भले ही अपनी गेंद से कुछ खास जादू न कर पाए हों लेकिन वो टीमों के लिए लकी हैं आंकड़े ये बात स्पष्ट करते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
