सानिया-मोनिका की जोड़ी की चुनौती समाप्त
दूसरे दौर में विंबलडन चैम्पियनों को पराजित करने वाली सानिया और मोनिका को शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेलारूस की विक्टोरिया एजारेंका और रूस की मारिया किरिलेंको ने 6-2, 7-5 से पराजित किया।
सानिया-मोनिका ने बुधवार को प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अमेरिका की वानिया किंग और कजाकिस्तान की यारोसलावा श्वेदोवा की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 6-3, 1-6, 10-6 से पराजित किया था।
पहले दौर में सानिया-मोनिका की गैरवरीय जोड़ी ने वाइल्डकार्ड के जरिए प्रवेश पाने वाली जेमी हाम्पटन और मेलाने आडिन की अमेरिकी जोड़ी को हराया था।
अगले दौर में एजारेंका और किरिलेंको की जोड़ी की भिड़ंत अर्जेटीना की गिसेला डुल्को और इटली की फ्लाविया पेनेता से होगी।
एकल मुकाबलों में सानिया की चुनौती पहले ही समाप्त हो गई थी। सानिया को पहले दौर में सर्बिया की बोंजाना जोवानोवस्की ने पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications