Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान वर्ल्ड इलेवन की तरफ से खेलेंगे ये भारतीय खिलाड़ी

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज और वर्ल्ड इलेवन के बीच 31 मई को एक टी-20 मैच खेला जाएगा। यह एक चैरिटी क्रिकेट मैच होगा, जो इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। यह मैच कैरेबियाई सरजमीं पर पांच बड़े क्रिकेट स्टेडियमों का पुनर्निर्माण और मरम्मत करने के मद्देनजर फंड इकट्ठा करने के लिए आयोजित किया जा रहा है जिन्हें पिछले साल तूफान 'इरमा' और 'मारिया' तूफान के कारण नुकसान पहुंचा था। इस टीम में पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज शाहिद अफरीदी, शोएब मलिक के अलावा श्रीलंका के थिसारा परेरा भी आईसीसी वर्ल्ड इलेवन का हिस्सा होंगे।

हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम के दो धाकड़ बल्लेबाज भी आईसीसी वर्ल्ड इलेवन की तरफ से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेंगे। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक ने इस चैरिटी मैच के लिए हामी भर दी है। हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों ने आधिकारिक रूप से अभी कुछ नहीं कहा है।

बता दें कि इन खिलाड़ियों के अलावा अफगानिस्तान के राशिद खान, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और तमीम इकबाल ने भी हामी भर दी है। हालांकि आईसीसी ने अभी पूरी टीम घोषित नहीं की है। आईसीसी वर्ल्‍ड इलेवन का नेतृत्व इंग्लैंड के वनडे कप्तान इयोन मोर्गन करेंगे।

आने वाले दिनों में टीम के साथ कुछ और बड़े नाम जुड़ने की संभावना है। वहीं गत टी20 वर्ल्ड कप विजेता वेस्टइंडीज की कमान कार्लोस ब्रेथवेट के हाथ में होगी। इसके अलावा टीम में धमाकेदार बल्‍लेबाज क्रिस गेल के अलावा मार्लन सैमुअल्स , सैमुअल बद्री और आंद्रे रसेल जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी खेलेंगे।

Story first published: Wednesday, April 25, 2018, 18:05 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+