'यौनकर्मी के साथ रूनी के थे संबंध' : रिपोर्ट
समाचार पत्र के मुताबिक रूनी का अपनी पत्नी की गर्भावस्था के दौरान 21 वर्षीया यौनकर्मी जेनी थाम्पसन के साथ कई महीनों तक शारीरिक संबंध रहा था। इसके बदले रूनी ने थाम्पसन को काफी सारा धन दिया था।
पत्र ने थाम्पसन के हवाले से लिखा है, "मेरे रूनी के साथ शारीरिक संबंध रहे थे। उस समय उनकी पत्नी कोलिन गर्भवती थीं। रूनी ने शारीरिक संबंध बनाने के बदले मुझे ढेर सारा पैसा दिया था। उन्हें एक बार भी कोलिन को धोखा देने का अफसोस नहीं हुआ।"
पत्र ने यह भी लिखा है कि रूनी ने थाम्पसन के साथ-साथ उसकी दो दोस्तों के साथ ही एक ही वक्त पर शारीरिक संबंध बनाया था। थाम्पसन कहती हैं कि यह रूनी का बहुत पुराना ख्वाब था, जिसे उसने कोलिन की गैरमौजूदगी में पूरा किया।
थाम्पसन ने कहा, "रूनी हमसे लगातार मिलते रहे। उन्हें एक बार भी इस बात का अफसोस नहीं हुआ कि उनकी पत्नी गर्भवती है और वह उन्हें धोखा दे रहे हैं।"
वायने रूनी विश्व फुटबाल के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक हैं। वह इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के अलावा राष्ट्रीय टीम के लिए भी खेलते हैं। हाल ही में रूनी की पत्नी कोलिन ने पुत्र केई को जन्म दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications