आईपीएल : छक्के लगाने की दौड़ में गिलक्रिस्ट से आगे निकले हेडन
गिलक्रिस्ट ने जहां आठ मैचों में 14 छक्के लगाए हैं वहीं हेडन इतने ही मैचों में 16 छक्के लगा चुके हैं। गिलक्रिस्ट के बराबर 14-14 छक्के किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान युवराज सिंह और चेन्नई के बल्लेबाज सुरेश रैना के नाम हैं।
सर्वाधिक छक्के लगाने वालों की सूची में तीसरे क्रम पर डेक्कन चार्जर्स के बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम है। रोहित ने आठ मैचों में 12 छक्के लगाए हैं।
इसके अलावा यूसुफ पठान (राजस्थान रॉयल्स) और ड्वेन स्मिथ (डेक्कन चार्जर्स) के नाम 11-11 छक्के हैं। कोलकाता नाइट राइर्ड्स के बल्लेबाज क्रिस गेल ने भी 10 छक्के लगाए हैं लेकिन गेल अब आईपीएल छोड़कर जा चुके हैं।
हेडन सर्वाधिक चौके लगाने वालों की सूची में भी सबसे ऊपर हैं। हेडन के नाम 45 चौके हैं जबकि 25-25 चौकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। ब्रैड हॉज और जैक्स कालिस ने 24-24 चौके लगाए हैं।
हेडन आईपीएल के दूसरे संस्करण के सबसे सफल बल्लेबाजों में शुमार हैं। उनके नाम अब तक खेले गए मैचों में सर्वाधिक रन बनाने का भी रिकार्ड है। वह 47.25 के औसत से तीन अर्धशतकों की मदद से 378 रन बना चुके हैं जबकि सुरेश रैना 296 रनों के साथ दूसरे और युवराज सिंह 266 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
आईपीएल के दूसरे संस्करण में अब तक सिर्फ एक शतक लगा है और इसका श्रेय गया है दिल्ली डेयर डेविल्स के बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स के नाम। डिविलियर्स ने 105 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वह अब तक एक अर्धशतक और एक शतक की मदद से सात मैचों में 181 रन बना चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications