फ्रैंकफुर्ट। फुटबॉल विश्व कप में हिस्सा लेने जा रही ब्रिटेन की राष्ट्रीय टीम दक्षिण अफ्रीका रवाना होन में लेट हो गई। इसकी वजह कोई खिलाड़ी नहीं बल्कि हॉलीवुड गायिका शकीरा थीं।
रविवार को जर्मन टीम को दक्षिण अफ्रीका रवाना होना था लेकिन शकीरा के कारण उसे देरी हो गई। इसका कारण यह बताया गया है कि शकीरा को भी उसी विमान से दक्षिण अफ्रीका जाना था, जिस विमान से जर्मन टीम जा रही थी। शकीरा मेड्रिड से फ्रैंकफुर्ट आ रही थीं लेकिन उनका विमान निर्धारित समय से विलंब से चल रहा था।
शकीरा को विश्व कप के उद्घाटन समारोह में विशेष कार्यक्रम पेश करना है, लिहाजा विमान उन्हें लिए बगैर उड़ान नहीं भर सकता था। विश्व कप का आयोजन 11 जून से 11 जुलाई के बीच नौ आयोजन स्थलों के 10 स्टेडियमो में खेला जाना है। इसका उद्घाटन 11 जून को जोहांसबर्ग के सॉकर सिटी स्टेडियम में होना है।