वर्ल्ड रिकॉर्ड! ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह हराया, वेस्टइंडीज को छोड़ा पीछे
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए त्रिकोणिय सीरीज के पांचवें टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह हरा दिया। दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों की तरफ से मैदान पर जमकर रनों की बरसात देखने को मिली।
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड के दौनौं ही बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल और कॉलिन मुनरो तेज गति से रन बनाने की शुरुआत की। दोनों ही बल्लेबाजों ने छक्कों के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया।मुनरो 33 गेंदों में 76 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद मार्टिन गप्टिल ने अपना दूसरा टी-20 शतक पूरा किया। उन्होंने 49 गेंदों में शतक लगाकर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए।
244 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इतिहास रचते हुए एक ओवर शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने 18.5 ओवर में 245 रन बनाकर 5 विकेट से यह मैच जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे अधिक रन मैन ऑफ द मैच बने ओपनर डार्सी शॉर्ट ने 76 रन बनाए। कप्तान डेविड वॉर्नर ने महज 24 गेंदों पर 59 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को 7 ओवर में ही 100 के करीब पहुंचा दिया।
वॉर्नर के आउट होने के बाद ग्लेन मैक्सवल ने 31 और फिंच ने 36 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। बता दें कि यह टी-20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज के नाम था, जिसने साल 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में 232 रन चेज किए थे।
टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ा सफल रन चेज
- 244 ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2018 *
- 232 वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहानिसबर्ग, 2015
- 230 इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, मुंबई, 2016
What a game we've had at Eden Park! Australia pull off the biggest successful run chase in T20I history to beat New Zealand by 5 wickets in a classic! #NZvAUS scorecard ➡️ https://t.co/Cidk6uRryy pic.twitter.com/RQm52tEXev
— ICC (@ICC) February 16, 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
