त्रिकोणीय श्रृंखला : युवाओं के सामने 'ताकत' आजमाने का वक्त
क्वींस स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले जाने वाले इस मैच के जरिए भारतीय टीम प्रबंधन अपनी रणनीति के साथ-साथ युवा शक्ति की 'ताकत' को परखने का प्रयास करेगी।
वर्ष 2011 में भारतीय उपमहाद्वीप में होने वाले विश्व कप (50 ओवर) से पहले अपने बेंच-स्ट्रेंथ को आजमाने के लिहाज से यह श्रृंखला काफी उपयोगी साबित होगी। विश्व कप का आयोजन फरवरी-मार्च में भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश में होना है।
यही कारण है कि इस श्रृंखला के लिए अपनी शानदार बल्लेबाजी से अहम मुकाम हासिल कर चुके युवा रैना को टीम की कमान सौंपी गई है जबकि नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और सचिन तेंदुलकर सहित कई प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।
विराट कोहली को भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है। इसके अलावा गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान, आशीष नेहरा, हरभजन सिंह तथा प्रवीण कुमार इस श्रृंखला में नहीं खेल रहे हैं। सहवाग, प्रवीण और गंभीर पूरी तरह फिट नहीं हैं।
इस श्रृंखला के बाद भारतीय टीम जिंबाब्वे के साथ दो ट्वेंटी-20 मैच खेलेगी। ये मैच 12 और 13 जून को हरारे में खेले जाएंगे।
श्रृंखला की तीसरी टीम श्रीलंका है। श्रीलंका ने भी आगामी विश्व कप के मद्देनजर कप्तान कुमार संगकारा सहित कई प्रमुख खिलाड़ियों को आराम देते हुए तिलकरत्ने दिलशान की कप्तानी में एक युवा टीम जिंबाब्वे भेजी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications