आईपीएल गवर्निग काउंसिल से हटाए गए गावस्कर
पूर्व कप्तान मंसूर अली खान नवाब पटौदी और रवि शास्त्री को हालांकि काउंसिल में बनाए रखा गया है। काउंसिल को आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी को निलंबित करने के बाद इस अप्रैल में नए सिरे से तैयार किया गया था।
बीसीसीआई ने अपनी 81वीं वार्षिक आम बैठक के दौरान पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के खिलाफ बम्बई उच्च न्यायालय में दायर मुकदमे को वापस लेने का फैसला किया गया। साथ ही बीसीसीआई ने वर्ष 2006 में डालमिया के खिलाफ सुनाया गया निलंबन का फैसला भी वापस ले लिया।
इस बैठक में सचिव एन. श्रीनिवासन को अध्यक्ष (चयनित) चुना गया। वह शशांक मनोहर का कार्यकाल पूरा होने के बाद अगले वर्ष बीसीसीआई के नए अघ्यक्ष बनेंगे।
आईपीएल के उपाध्यक्ष निरंजन शाह को पश्चिम क्षेत्र से बीसीसीआई का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वह चिरायु अमीन का स्थान लेंगे, जिन्हें मोदी के निलंबन के बाद आईपीएल का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
राजीव शुक्ला को मध्य क्षेत्र से उपाध्यक्ष चुना गया है। वह मोदी का स्थान लेंगे। इसके अलावा अरिंदम चौधरी को पूर्व क्षेत्र, अरुण जेटली को उत्तर क्षेत्र और शिवलाल यादव को दक्षिण क्षेत्र से उपाध्यक्ष चुना गया है। संजय जगदाले और एम.पी. पांडोव संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के तौर पर काम करते रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications