फॉर्म हाउस पर घुड़सवारी करते नजर आए रवींद्र जडेजा, शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर रविंद्र जडेजा लाॅकडाउन होने के कारण घर में समय बीता रहे हैं। इस दाैरान जहां वो जिम में रनिंग करते हुए खुद को फिट रख रख रहे हैं तो साथ ही घुड़सवारी का शाैक भी पूरा कर रहे हैं। जडेजा मंगलवार को अपने फॉर्म हाउस पर घुड़सवारी करते नजर आए। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि घुड़सवारी उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है।
इस वीडियो में रविंद्र जडेजा जिस महारत के साथ घुड़सवारी कर रहे हैं उसे देखकर तो यही लगता है कि ये उनका रोज का काम है। जडेजा ने जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया वैसे ही यह वायरल हो गया, लोग इस वीडियो का काफी पंसद कर रहे है। रविंद्र जडेजा इससे पहले जिम में रनिंग करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। तब उन्होंने ट्वीट किया था, रनिंग ही मेरी ताकत है। यह मेरे शरीर को हर समय स्वस्थ रखती है। साथ ही उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लोगों से लॉकडाउन का पालन करने और घर में रहने की अपील भी की थी
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
देश में कोरोना संक्रमण ने 29 राज्यों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। देश में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 272 नए मामले सामने आए हैं। पहली बार एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिले। देश में अब कोरोना के कुल केस 1397 हो गए हैं। इनमें से 1238 एक्टिव केस हैं और 124 ठीक हो चुके हैं। 35 लोगों की मौत हुई है।। कोरोना के चलते इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को भी 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया। यह लीग पहले 29 मार्च से होनी थी। हालांकि, कोरोना के चलते आईपीएल पर अब भी संकट मंडरा रहा है।
विश्व के सभी 195 देश को अपनी चपेट में चुके कोरोना वायरस के कारण भारत में 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान भारत समेत दुनियाभर में सभी खेल टूर्नामेंट्स को रद्द या टाल दिया गया है। ऐसे में सभी खिलाड़ी लॉकडाउन का पालन करते हुए अपने-अपने घरों में हैं
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
