Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे

धोनी के नेतृत्व में भारत ने टेस्ट सिरीज़ में 2-0 से जीत हासिल की थी

भारत और आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमों के बीच आज विशाखापत्तनम में दूसरा वनडे खेला जाएगा.

तीन मैचों की वनडे सिरीज़ का पहला मैच रविवार को कोच्चि में खेला जाना था लेकिन बारिश की वजह से ये रद्द कर दिया गया है.

विशाखापत्तनम के इस मैदान पर भारत का अब तक का रिकॉर्ड अच्छा रहा है. उसने यहां खेले गए दोनों मुक़ाबले जीते हैं.

इसके पहले यहाँ हुए मुक़ाबलों में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 58 रनों से पराजित किया था जबकि दूसरे मैच में उसने श्रीलंका पर सात विकेट से जीत हासिल की थी.

तीन वनडे मैचों की सिरीज़ का तीसरा और अंतिम मैच 24 अक्तूबर को मडगांव में खेला जाएगा.

इसके पहले भारत ने टेस्ट श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया पर 2-0 की जीत हासिल की थी.

टीमें

भारत- महेंद्रसिंह धोनी (कप्तान), मुरली विजय, शिखर धवन, सौरभ तिवारी, सुरेश रैना, विराट कोहली, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, आशीष नेहरा, मुनाफ़ पटेल, प्रवीण कुमार और आर विनय कुमार.

ऑस्ट्रेलिया- माइकल क्लार्क (कप्तान), कैमरून व्हाइट, माइकल हसी, टिम पेन, डग बोलिंजर, कैलम फ़र्ग्यूसन, जॉन हास्टिंग्स, नाथन हारिट्ज, जेम्स होप्स, क्लाइंट मैकाय, शॉन मार्श, स्टीवन स्मिथ, माइकल स्टार्क और डेविड वॉर्नर.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:47 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+