फ्रेंच ओपन : पेत्रोवा ने वीनस को बाहर का रास्ता दिखाया (लीड-1)
19वीं वरीय खिलाड़ी पेत्रावा ने दूसरी वरीय वीनस को बड़े ही आसान तरीके से सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराया। वीनस अब अपनी छोटी बहन सेरेना के साथ युगल मुकाबलों में चुनौती पेश करेंगी।
रविवार को विश्व की पूर्व सर्वोच्च वरीय स्टार रूस की मरिया शारापोवा के भी सफर का अंत हो गया। शारापोवा को पूर्व चैम्पियन जस्टिन हेनिन ने रविवार को पराजित किया।
दो बार यहां खिताब जीत चुकीं बेल्जियम की हेनिन ने तीसरे दौर के मुकाबले में शारापोवा को कड़े संघर्ष के बाद 6-2, 3-6, 6-3 से पराजित किया। मैच के दौरान हेनिन ने दो एस लगाए जबकि शारापोवा के रैकेट से मात्र एक एस निकला।
हेनिन के अलावा पांचवीं वरीय रूस की एलिन दिमेंतिएवा और 17वीं वरीय इटली की फ्रांसिस्का शियावोन भी चौथे दौर में जगह बनाने में सफल रहीं।
दिमेंतिएवा ने जहां दक्षिण अफ्रीका की चानेली शीपियर्स को आसानी से 6-1, 6-3 से पराजित किया वहीं शियावोन ने रूस की मारिया किरिलेंको को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया।
उधर, पुरुषों के युगल मुकाबले में भारत की डेविस कप टीम के सदस्य रोहन बोपन्ना और उनके पाकिस्तानी जोड़ीदार अहसाम उल हक कुरैशी दूसरे दौर में हारकर खिताबी दौड़ से बाहर हो गए हैं।
बोपन्ना और कुरैशी की गैरवरीय जोड़ी को रविवार को फ्रांस के जूलियन बेनेत्यू और फ्रांस के ही माइकल लोर्डा की जोड़ी ने 7-5, 6-3 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications