भारोत्तोलकों ने ली राहत की साँस
भारतीय भारत्तोलक अब दिल्ली के राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले पाएँगे.
दरअसल भारतीय भारोत्तोलन संघ को जुर्माना भरने के लिए पैसे की आवश्यकता थी, जो उन्हें खेल मंत्रालय के निर्देश पर राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति ने दे दिया है.
अंतरराष्ट्रीय पाबंदी से बचने के लिए भारोत्तोलन संघ को 31 अगस्त तक ये जुर्माना भरना था. पिछले साल छह भारतीय भारोत्तोलक ड्रग टेस्ट में फेल हो गए थे.
इसके बाद अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन संघ ने पाँच लाख डॉलर का जुर्माना लगाया था. भारतीय भारोत्तोलन संघ को जुर्माने की राशि देने के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया गया था.
भारतीय संघ ने अपने पास से सवा लाख डॉलर तो दे दिए लेकिन बाक़ी के लिए उसने खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन से संपर्क किया था.
भारतीय भारोत्तोलन संघ के अनुरोध पर खेल मंत्रालय ने राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति से कहा था कि वे संघ को तीन लाख 75 लाख डॉलर की राशि ऋण के रूप में दे, जिस पर ब्याज़ न देना पड़े.
संघ के सचिव सहदेव यादव ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया, "मुझे चेक मिल गया है और हम ये राशि जल्द ही चुका देंगे. यह एक बड़ी राहत है और हमारे खिलाड़ियों के लिए रास्ता साफ़ हो गया है."
उन्होंने उम्मीद जताई कि भारोत्तोलक राष्ट्रमंडल खेल 13-14 मेडल जीतकर दिखाएँगे.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
