बीसीसीआई पर बरसे पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम, जानिए क्या है वजह?
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज कप्तान वसीम अकरम ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड को जमकर फटकार लगाई है। दरअसल अकरम ने बीसीसीआई की नई कॉन्ट्रैक्ट पॉलिसी की आलोचना की है। अकरम के मुताबिक बीसीसीआई को टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को ज्यादा पैसा देना चाहिए था।
अकरम बीसीसीआई के नए सालाना कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं हैं। अकरम वनडे खिलाड़ियों को ए प्लस ग्रेड में रखे जाने से नाराज हैं। उन्हें लगता है कि टेस्ट खिलाड़ियों को ज्यादा वेतन मिलना चाहिए। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में खिलाड़ियों को सालाना कॉन्ट्रैक्ट दिया है, जिसमें एक नई कैटेगरी ए प्लस लायी गई है, जिसमें मौजूद खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपए सालाना मिलेंगे।
इस कैटेगरी में विराट कोहली, रोहित शर्मा, शखर धवन, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार हैं। जबकि भारत के नियमित टेस्ट खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा, मुरली विजय, आर. अश्विन, रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियो को केवल ए कैटेगरी में रखा गया है। जिसमें खिलाड़ियों को 5 करोड़ मिलेंगे।
वसीम अकरम ने कहा कि "टेस्ट क्रिकेट में एक खिलाड़ी की असली परीक्षा होती है, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट सबसे मुश्किल होता है। टेस्ट में आप बाउंसर झेलते हैं, अपने हेलमेट पर गेंदे खाते हैं। गेंदबाज बॉलिंग के लंबे स्पैल फेंकते हैं। इसलिए जो टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं, उन्हें उनकी मेहनता का इनाम मिलना ही चाहिए। क्रिकेट बोर्ड चलाने वाले लोगों को समझना चाहिए कि टेस्ट क्रिकेट ही असली क्रिकेट है और बाकी फॉर्मेट उसके बाद आते हैं। साथ ही टेस्ट क्रिकेटरों को जब ज्यादा पैसा मिलेगा, तभी क्रिकेटर भी टेस्ट क्रिकेटर बनने के लिए प्रेरित होंगे।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
