For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 7 : मुंबई सिटी को चाहिए पहली जीत, गोवा के कोच का टीम पर पूरा ध्यान

गोवा : हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में बुधवार को मुम्बई सिटी एफसी बनाम एफसी गोवा के बीच मैच देखने को मिलेगा जो फातोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयजित किया जाएगा। मुम्बई सिटी के कोच सर्जियो लोबेरा पर सबकी नजरें रहेंगी जो अपने खिलाड़ियों को बूस्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उन्हें खिलाड़ियों को पिच के चारों ओर स्प्रे पास देने के लिए जाना जाता है।

मुंबई सिटी के नाम किसी एक मैच में सबसे ज्यादा पास करने का रिकाॅर्ड है। अगर उनके पास कोई है तो वो एफसी गोवा ही है। मुंबई सिटी ने इसी सीजन में नॉर्थईस्ट युनाइटेड के खिलाफ मिली 0-1 की हार वाले मैच में 60 फीसदी बॉल पजेशन के साथ अपने प्रतिद्वंद्वी के 217 पास के मुकाबले 451 पास किए थे, जबकि एफसी गोवा ने बेंगलुरु एफसी के खिलाफ खेले गए 2-2 के ड्रॉ वाले मैच में 448 पास किए थे।

वहीं पहले मैच में मिली हार पर मुंबई के कोच लोबेरा ने बयान देते हुए कहा, "हम 10 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरे थे, लेकिन बावजूद इसके उनपर हावी रहे थे। हां हमें कुछ जगहों पर सुधार करने की आवश्यकता है। हम उस टीम के साथ, जिसने अब तक सबसे ज्यादा पास किए हैं। आप केवल टारगेट पर लिए गए शॉट्स पर विचार नहीं कर सकते। फारुख (चौधरी) और सार्थक (गोलू) गोल करने के करीब थे, लेकिन वो चूक गए।''

वहीं गोवा की बात करें तो उन्होंने अपने पहले मैच में हारने से खुद को बचा लिया। इगोर एंगुलो द्वारा तीन मिनट के अंदर किए गए दो गोलों ने पूरा मैच बदल दिया था। एफसी गोवा के कोच फेरांडो का कहना है कि अगर हम विरोधी टीम के बारे में सोचेंगे तो यह समय की बर्बादी है। फेरांडो ने कहा, "मैं विपक्षी टीम के बारे में नहीं सोच रहा। मेरा ध्यान अपनी टीम पर है। सकारात्मक, प्रतिस्पर्धात्मक और तीन अंक लेना रहना सबसे महत्वपूर्ण बात है। चाहे मुम्बई सिटी हो या कोई और टीम, हमारा लक्ष्य 3 प्वाइंट लेना है।

Story first published: Tuesday, November 24, 2020, 21:31 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+