क्लेंसी इस बात को लेकर खासी नाराज हैं कि क्राउच ने 800 डॉलर देकर एक किशोरी यौनकर्मी के साथ शारीरिक संबंध बनाने जैसी अशोभनीय हरकत की है।
समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक यौनकर्मी के साथ कथित शारीरिक संबंध की बात उजागर होने के बाद क्लेंसी ने क्राउच को अपने पास बुलाया और लगभग एक घंटे तक उन्हें काफी भला-बुरा कहा।
पत्र ने क्लेंसी और क्राउच के एक दोस्त के हवाले से लिखा है, "क्लेंसी जोर-जोर से क्राउच पर चिल्ला रही थीं। उन्होंने कहा कि तुम्हारी खातिर मेरी काफी बदनामी हुई है। क्राउच ने उनसे माफी मांगी लेकिन वह नहीं मानीं।"
मित्र का कहना है कि क्लेंसी क्राउच से काफी नाराज हैं और हो सकता है कि वह उन्हें छोड़ने का इरादा कर लें। फिलहाल क्लेंसी ने क्राउच की दी हुई सगाई की अंगूठी पहन रखी है लेकिन वह उसे कभी भी उतार सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।