Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

त्रिकोणीय श्रृंखला : जिंबाब्वे से हिसाब चुकाने उतरेगी टीम इंडिया

जिबाब्वे ने बीते शुक्रवार को खेले गए श्रृंखला के पहले मैच में भारत को छह विकेट से पराजित किया था। उस हार से उबरते हुए भारतीय टीम ने रविवार को श्रीलंका पर सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी।

भारत के लिए रोहित शर्मा ने दोनों मैचों में शतक लगाया था लेकिन पहले मैच में उनका शतक बेकार साबित हुआ था। एक बार फिर सबकी नजरें रोहित पर होंगी क्योंकि वह लगातार तीसरे मैच में शतक लगाने का रिकार्ड अपने नाम करना चाहेंगे।

जिंबाब्वे के लिए यह मैच अहम होगा क्योंकि भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बाद मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ उसे करारी हार का सामना करना पड़ा था। वह मैच हालांकि 27-27 ओवरों तक सीमित कर दिया गया था लेकिन इसके बावजूद श्रीलंकाई टीम ने नौ विकेट के अंतर से जीत हासिल कर खुद को फाइनल की दौड़ में बनाए रखा।

तीनों टीमों ने अब तक दो-दो मैच खेले हैं। तीनों ने एक-एक जीत के साथ तीन-तीन अंक जुटाए हैं। इस लिहाज से जिंबाब्वे और भारत की टीमों के लिए यह मैच काफी अहम होगा क्योंकि इस मैच में मिली जीत उसे फाइनल में पहुंचा देगी।

इस मैच के लिए जिंबाब्वे और भारतीय टीम में बदलाव के ज्यादा आसार नहीं दिख रहे हैं। जिंबाब्वे उसी टीम पर भरोसा करना चाहेगा, जिसने भारत को हराया था। दूसरी ओर, आर. विनय कुमार के चोटिल होने के कारण भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ दो स्पिनरों के साथ उतरी थी लेकिन अब उसे यह संजोजन रास आने लगा है।

भारत के सलामी बल्लेबाजों-मुरली विजय और दिनेश कार्तिक ने दो मैचों में प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं किया है, इस लिहाज से राजस्थान रॉयल्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा को मौका मिलने की उम्मीद बनती दिख रही है।

इस मैच के लिए भारतीय टीम मंगलवार को ही हरारे पहुंच चुकी है। बुधवार सुबह अभ्यास करने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने हरारे में ही जिंबाब्वे और ब्राजील की फुटबाल टीमों के बीच खेला जाने वाले दोस्ताना अभ्यास मैच देखने का कार्यक्रम बनाया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+