Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोलंबो टेस्ट : सहवाग का शतक, सचिन पेवेलियन लौटे

खेल के तीसरे दिन सहवाग (नाबाद 97) और तेंदुलकर (नाबाद 40) ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 88 रन जोड़कर पी. सारा ओवल मैदान पर भारतीय क्रिकेट टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था। भारतीय टीम ने दूसरे दिन श्रीलंका की पहली पारी के स्कोर 425 रनों के जवाब में दो विकेट पर 180 रन बनाए थे।

तीसरे दिन सचिन और सहवाग की जोड़ी से भारतीय टीम को लंबी साझेदारी की उम्मीद थी पंरतु लसित मलिंगा ने इस पर पानी फेर दिया। उनकी एक गेंद पर सचिन चकमा खा गए और प्रसन्ना जयवर्धन के हाथों लपके गए। उन्होंने 41 रन बनाए। इसके बाद सहवाग ने अपने टेस्ट करियर का 21वां शतक पूरा किया। सहवाग 103 और वी.वी.एस. लक्ष्मण बिना खाता खेले नाबाद हैं।

तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। उसने गॉल में खेला गया पहला टेस्ट मैच 10 विकेट से जीता था जबकि कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला गया दूसरा टेस्ट मैच बेनतीजा समाप्त हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+