IPL 11: चेन्नई-कोलकाता मैच पर कावेरी विवाद का संकट, स्टेडियम में मिली मोबाइल ले जाने की अनुमति
चेन्नई। आईपीएल 11 का पांचवा मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच का दर्शकों को पिछले दो साल से इंतजार है। दरअसल चेन्नई की टीम की दो साल बाद आईपीएल में वापसी हुई है। उसने अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस को हराकर जीता था। हालांकि अब दूसरा मैच कोलकाता के खिलाफ खुद के होमग्राउंड पर है लेकिन इस मैच पर संकट मंडराया हुआ है।
दरअसल तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच चल रहे कावेरी नदी जल विवाद के कारण कई गुटों ने इस मैच को ना कराने की धमकी दी है। आज यानी मंगलवार रात 8 बजे से होने वाले इस मैच के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, ऐसे में इस मैच की सुरक्षा के लिए करीब 4,000 पुलिस सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
खबरों की मानें तो दर्शकों को राष्ट्रीय ध्वज का अपमान न करने की बात कही गई है और बाहर से किसी भी प्रकार खाने-पाने का सामान स्टेडियम में वर्जित होगा। इसके अलावा, तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) ने दर्शकों को मोबाइल फोन, रिमोट कंट्रोल वाली गाड़ी की चाबियां या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरणों को लाने से इनकार कर दिया है। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से बताया गया है कि मोबाइल फोन को स्टेडियम में लाने दिया जाएगा। बता दें कि दोनों टीमों ने अपना पहला-पहला मुकाबला जीतकर शानदार आगाज किया है। कोलकाता ने अपने पहले मैच में आरसीबी को हराया था।
Match update: mobile phones will be allowed inside the stadium today. #Whistlepodu #CSKHomeComing #CSKvsKKR #Yellove
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 10, 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
