CWG 2018: महिला हॉकी टीम की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री
गोल्ड कोस्ट: 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के 6वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच बेहद अहम मुकाबला खेला गया। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ये मुकाबला पहले हाफ में रोचक बना हुआ था। दोनों टीम कोई गोल नहीं कर सकी और ऐसे कई मौके दोनों टीमों ने गँवाये भी। दूसरे हाफ के शुरू में भारत पर खतरा मंडराया लेकिन गोलकीपर ने बेहतरीन बचाव करते हुए खतरे को टाल दिया।
दूसरे हाफ में खेल पहले की अपेक्षा तेज हो रहा था और दोनों टीमें गोल करने के मौके तलाश रही थीं। दूसरे हाफ में नवजीत कौर ने मौका जाया किया। लालरेमसियानी को ग्रीन कार्ड दिखाया गया। ये मैच दक्षिण अफ्रीका के लिए करो-मरो वाला था। 44वें मि. में रानी रामपाल ने अफ्रीकी गोलपोस्ट पर हमला बोला और भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी।
इसके पहले मुकाबलों में वेल्स के हाथों 3-2 से हारने के बाद भारतीय महिला टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में मलेशिया को 4-1 से करारी शिकस्त दी, लेकिन टीम ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर दिखाया कि वो किसी से कम नहीं. शुक्रवार को खेले गए पूल-ए के मैच में भारत की तरफ से गुरजीत कौर ने सबसे ज्यादा दो गोल किए। कप्तान रानी ने एक-एक गोल दागा। खेल के शुरुआत में ही गुरजीत ने गोल दागकर भारत को बढ़त दिला दी। कौर ने छठे मिनट में पहला और 39वें मिनट में दूसरा गोल दागकर भारत की बढ़त डबल कर दी।
ये भी पढ़ें :CWG 2018: भारतीय हॉकी टीम ने मलेशिया को 2-1 से दी मात, सेमीफाइनल में हुई एंट्री
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
