IPL 2018: इस सीजन धूम मचा सकती हैं ये 5 हॉट एंकर

नई दिल्ली। आईपीएल के महाकुंभ में एक बार फिर से सभी टीमें अपना-अपना दांव आजमाने के लिए तैयार हैं। वैसे तो आईपीएल में गेंद और बल्ले से अद्भुत प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी चर्चा में रहते हैं लेकिन अगर कोई है जो इन सबके बीच आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है तो वो हैं फीमेल एंकर! आईपीएल के धमाल के बीच फैंस को उस मैच से जुड़ी हर बारीक खबर देने के साथ-साथ एक्सपर्ट से आपको रूबरू कराने वाली फीमेल एंकर्स हमेशा आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती हैं। आज हम आपको ऐसी टॉप 5 फीमले एंकर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आईपीएल में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

शिवानी दांडेकर
आईपीएल के सीजन 4 में एंकरिंग करने वाली शिवानी दांडेकर इस बार भी तैयार हैं। शिवानी अपने मॉडलिंग करियर से अभिनेत्री बनने तक चर्चा में रही है। शिबानी को साल 2017 में आई सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘नूर' में देखा गया था। इससे पहले वो शाहिद कपूर की फिल्म ‘शानदार' में भी नजर आ चुकी हैं। ये फिल्म साल 2015 में आई थी। शिबानी ने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्म ‘टाइमपास' में आइटम सॉन्ग करके की थी। हालांकि इस बार वे फिर से आईपीएल में अपने ग्लैमर का तडडका लगाने के लिए तैयार हैं।

अर्चना विजया
मॉडलिंग की दुनिया मे सफलता हासिल करने के बाद अर्चना ने एक बेहतरीन टीवी एंकर की भूमिका निभाई है। इस साल होने वाले आईपीएल मे भी अपनी एंकरिंग से प्रभावित करने के लिए तैयार हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के पांच सीजन होस्ट कर चुकी जानी-मानी टीवी एंकर अर्चना विजया सीजन 10 में भी नजर आईं थी और एक बार फिर से आईपीएल के 11वें सीजन में भी अपने ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं।

शोनाली नागरानी
बिग बॉस सीजन 5 की कंटेस्टेंट और मिस इंडिया 2004 की प्रतिभागी रह चुकीं शोनाली पहले भी आईपीएल मे एंकरिंग कर चुकी हैं। और एक बार फिर से आईपीएल में तड़का लगाने के लिए तैयार हैं।

मयंती लैंगर
क्रिकेटर स्टॉर्ट बिनी की पत्नी मयंती लैंगर इस साल फिर अपना जलवा बिखेरने को तैयार है। मयंती हमेशा चर्चा में रहती हैं। वह एक टीवी खेल पत्रकार हैं। जो पिछले कई सीजन में आईपीएली की एंकरिंग कर चुकी हैं।

करिश्मा कोटक
बिग बॉस की फेम करिशमा ने बिग बॉस सीजन 6 मे अपना जलवा बिखेरा था। हालांकि वे इससे पहले भी आईपीएल होस्ट कर चुकी हैं। करिश्मा तब ज्यादा चर्चा में आईं थी जब कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने 2013 के आईपीएल में होस्ट कर रहीं करिश्मा कोटक को गोद में उठा लिया था। आईपीएल की एक्स्ट्रा इनिंग के दौरान डैनी मॉरिसन ने एंकर करिश्मा कोटक को अपनी गोद में उठा लिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
