KKRvRCB: सुनील नरेन की तूफानी पारी की बदौलत केकेआर ने आरसीबी को 4 विकेट से हराया

कोलकाता। आईपीएल 11 का तीसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत ठीक रही है।
ब्रैंडन मैक्कुलम ने तेजी से रन बनाए और 27 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि क्विंटन डिकॉक (4 रन) सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद डिविलियर्स ने 23 गेंदों में 43 रन और कोहली ने 33 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली। लेकिन दोनों ही एक के बाद एक पार्ट टाइमर नितीश राणा की गेंद पर आउट हो गए। उसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए सरफराज खान 10 गेंदों में 6 रन बनाकर जॉन्सन का शिकार बने।
सरफराज के बाद मंदीप सिंह ने जरूर आरसीबी को उबारते हुए 18 गेंदों में 37 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को 176 रनों के स्कोर तक ले जाने में मदद की। हालांकि विनय कुमार ने लगातार तीन गेंदों पर बाउंड्री खाने के बाद मंदीप को और आखिरी गेंद पर क्रिस वोक्स को चलता किया। आरसीबी ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए।
जीत के लिए 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत धमाकेदार रही हालांकि क्रिस लिन 5 रन बनाकर क्रिस वोक्स का शिकार बने लेकिन उसके बाद सुनील नरेन ने तूफानी बैटिंग कर सारा हिसाब बराबर कर दिया। नरेन ने 17 गेंदों में 50 रन बना डाले। हालांकि उमेश की आग उगलती गेंदबाजी के आगे वे टिक नहीं सके और 19 गेंदों में 50 रन ही बोल्ड हो गए। हालांकि नरेन के अलावा उथप्पा 13 रन बनाकर चलते बने लेकिन नितीश राना ने जरूर 25 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली। कप्तान कार्तिक अंत में 29 गेंदों में 35 रन बनाकर नाबाद रहे।
केकेआर ने 18.5 ओवर में 177 रनों का लक्ष्य 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
यहां पढ़ें KKRvRCB का LIVE CRICKET SCORE:-
केकेआर की पारी-
- केकेआर ने 18.5 ओवर में 177 रनों का लक्ष्य हासिल कर आरसीबी को 6 विकेट से हराया।
- केकेआर का छठा विकेट गिरा, आंद्रे रसल 15 रन बनाकर आउट
- 146 के स्कोर पर केकेआर का पांचवा विकेट गिरा, रिंकू सिंह आउट
- 138 के स्कोर पर केकेआर का चौथा विकेट गिरा, नितीश राना 34 रन बनाकर आउट। सुंदर ने लिया विकेट।
- 83 के स्कोर पर केकेआर को लगा तीसरा झटका, उथप्पा बने उमेश का दूसरा शिकार
- तूफानी फिफ्टी के बाद बोल्ड हुए सुनील नरेन। उमेश यादव ने लिया विकेट। 19 गेंदों में बनाए 50 रन।
- सुनील नरेन की तूफानी फिफ्टी, 17 गेंदों में बनाए 50 रन। 5 ओवर के बाद 65/1
- 16 के स्कोर पर केकेआर का पहला विकेट गिरा, क्रिस लिन 5 रन बनाकर आउट। वोक्स की गेंद पर डिविलियर्स ने लपका कैच।
आरसीबी की पारी-
- विनय कुमार ने लगातार तीन गेंदों पर बाउंड्री खाने के बाद मंदीप को और आखिरी गेंद पर क्रिस वोक्स को चलता किया। आरसीबी ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। केकेआर को 176 रनों का लक्ष्य दिया।
- 154 के स्कोर पर आरसीबी का पांचवा विकेट गिरा, सरफराज खान 6 रन बनाकर आउट। जॉन्सन ने लिया विकेट।
- 18 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 154/4
- 127 के ही स्कोर पर आउट हुए कोहली। डिविलियर्स के बाद अगली ही गेंद पर आउट हुए कोहली, बनाए 33 गेंदों में 31 रन।
- 127 के स्कोर पर आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा, 23 गेंदों में 44 रन बनाकर डिविलियर्स आउट। नितीश राना ने लिया विकेट।
- डिविलियर्स की तूफानी पारी, बड़े स्कोर की तरफ आरसीबी, 13 ओवर के बाद स्कोर 116/2
- 63 के स्कोर पर आरसीबी को लगा दूसरा झटका, मैक्कुलम 43 रन बनाकर बोल्ड। सुनील नरेन ने लिया विकेट।
- बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी, 18 के स्कोर पर आरसीबी को लगा पहला झटका, डि कॉक 4 रन बनाकर आउट
- कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। केकेआर में विदेशी खिलाड़ियों में क्रिस लिन, आंद्रे रसल, सुनील नरेलन और मिचेल जॉन्सन खेल रहे हैं। तो वहीं आरसीबी में डिविलियर्स, ब्रैंडन मैक्कुलम, क्विंटन डिकॉक और क्रिस वोक्स विदेशी खिलाड़ी रहे हैं।
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कोक (कीपर), ब्रेंडन मैकुलम, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, सरफराज खान, मनदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, क्रिस वोक्स, कुलवंत खेजारोलिया, उमेश यादव, युजवेन्द्र चहल।
- केकेआर (प्लेइंग इलेवन): सुनील नारायण, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, दिनेश कार्तिक (कीपर /कप्तान), नीतीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, विनय कुमार, मिशेल जॉनसन, कुलदीप यादव।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
