भारत के खाते में आया एक और मेडल, 105 किग्रा वर्ग में प्रदीप सिंह ने जीता सिल्वर
नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के खाते में एक और मेडल आ गया है। 105 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग वर्ग में भारत के प्रदीप सिंह ने रजत पदक अपने नाम किया है। प्रदीप सिंह ने कुल 352 किलोग्राम का वजन उठाकर यह मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने बिना किसी जर्क के 152 और 200 किलोग्राम का वजन उठाया। हालांकि प्रदीप सिंह 211 किलोग्राम का वजन उठा रहे थे लेकिन इसे सफलतापूर्वक नहीं उठा पाने की वजह से वह गोल्ड मेडल से चूक गए और उन्हें रजत पदक से संतुष्ट होना पड़ा।
जिस वक्त प्रदीप सिंह 211 किलोग्राम का वजन उठा रहे थे, ऐसा लग रहा था कि वह इसे बिना जर्क के उठा लेंगे। लेकिन जर्क आने की वजह से वह गोल्ड मेडल से चूक गए। इस मेडल के साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भारत की झोली में कुल 13 मेडल आ चुके हैं, जिसमे से अकेले वेटलिफ्टिंग में 9 मेडल आए हैं। भारत के खाते में अभी तक 7 गोल्ड मेडल, 3 सिल्वर मेडल और 3 ब्रॉन्ज मेडल आ चुके हैं। कुल 13 मेडल जीकर भारत अंक तालिका में चौथे नंबर पर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
