CWG 2018: शूटिंग में फिर चक दे इंडिया, हिना सिद्धू ने लगाया गोल्ड पर निशाना

गोल्ड कोस्ट मे चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत की हिना सिद्धू ने गोल्ड जीत लिया हैं। क्वालिफिकेशन रैपिड राउंड में हिना सिद्धू ने सातवां स्थान हासिल किया था लेकिन फाइनल में हिना सिद्धू ने गोल्ड पर निशाना लगाया। 25 मीटर पिस्टल में महिलाओं का फाइनल मुकाबला आज खेला गया। हिना के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए हर कोई बड़े पदक की उम्मीद पहले से कर रहा था।
महिलाओं के 25 मी. पिस्टल फाइनल में हिना सिद्धू ने 38 अंक जुटाकर गोल्ड झटका। कॉमनवेल्थ के छठे दिन भारत को पहला पदक हिना ने दिलाया। अनु सिंह 15 अंक के साथ छठे स्थान पर रहीं। इसके साथ ही हिना सिद्धू ने इस स्पर्धा का कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की शूटर रहीं। तो वहीं हिना की इस उपलब्धि पर देशभर से लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं और इसी क्रम में क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी हिना को बधाई देते हुए ट्वीट किया हैं।
ये भी पढ़ें: मुक्केबाज अमित फंगल ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, एक और पदक पक्का
@HeenaSidhu10 bags India another gold! 🥇 A proud moment for us! 🇮🇳 #GC2018 #CommonwealthGames2018
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) April 10, 2018
भारत के खाते में कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में अब तक 11 गोल्ड हो गए हैं। भारत पदक तालिका में तीसरे स्थान पर हैं। इसके पहले भारत की मेन्स हॉकी टीम ने मलेशिया को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। आज भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
