CWG 2018: भारत के खाते में एक और मेडल, फाइनल मुकाबले में सात्विक और चिराग ने जीता सिल्वर
नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। पुरुषों के बैडमिंटन डबल्स मुकाबले में भारत की झोली में एक और पदक आया है। हांलांकि भारत के खाते में एक और गोल्ड आने से चूक गया और भारतीय खिलाड़ियों को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। भारत के सात्विक रनकिरेड्डी और चिराग चंद्रशेकर शेट्टी की जोड़ी फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के मार्कस इलिस और क्रिस लैंग्रिड से हार गई। जिसकी वजह से भारत को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।
इस जीत के साथ ही भारत के खाते में कुल 66 मेडल आ चुके हैं, जिसमे 26 गोल्ड, 20 सिल्वर, 20 ब्रॉज मेडल शामिल हैं। इससे पहले साइना नेहवाल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था। जबकि साइना ने रविवार को हुए रोमांचक मुकाबले में पीवी सिंधू को 3-1 से हराकर यह मेडल अपने नाम किया। साइना ने सिंधू को 21-18, 23-21 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
