Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2018: रैना की जल्दबाजी CSK के लिए बन सकती है मुसीबत

सुरेश रैना दो साल के बाद IPL में CSK की तरफ से खेल रहे हैं लेकिन मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ पहले मैच में दहाई के आँकड़े तक भी नहीं पहुँच पाए और अपना विकेट गँवा बैठे थे। लम्बे समय बाद भारतीय टीम में उनकी वापसी दक्षिण अफ़्रीका के दौरे पर हुई थी।

रैना एक बार फिर IPL के 11वें संस्करण में CSK के ख़िलाफ़ खेल रहे हैं लेकिन बल्लेबाज़ी के दौरान उनकी जल्दबाजी CSK के लिए मुसीबत बन सकती है और इसके बारे में उन्हें ध्यान रखना होगा। अपने समय के दिग्गज बल्लेबाज़ श्रीकांत कहते हैं कि सुरेश रैना जैसा विस्फोटक बल्लेबाज़ किसी भी टीम में होना बड़ी बात है लेकिन टीम को उसका लाभ मिलना चाहिए और ये लाभ तभी मिलेगा जब सुरेश रैना बल्लेबाज़ी के दौरान क्रीज़ पर समय व्यतीत करेंगे।

ये भी पढ़ें: CSKvKKR: रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराया

रैना IPL में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और उन्होंने दो सत्र में गुजरात लायंस की कप्तानी भी की है। रैना की प्रतिभा को लेकर श्रीकांत चिंतित नहीं हैं बल्कि रैना का क्रीज़ पर आते ही पहली गेंद से ही आक्रामक हो जाना, चिंता का विषय है। वो कहते हैं कि अगर रैना थोड़ा सा समय बिताएँ और कुछ गेंद खेलने के बाद शॉट्स आज़माएँ तो, विपक्षी टीमों के लिए वो ज़्यादा ख़तरनाक साबित हो सकते हैं।

सुरेश रैना ने वन डाउन बल्लेबाज़ी करने आते हैं और कई बार परिस्थितियाँ बल्लेबाज़ के अनुकूल नहीं होती हैं, लिहाज़ा उन्हें ख़ुद को थोड़ा वक़्त देना होगा तभी वो CSK के लिए अधिक उपयोगी साबित हो सकेंगे।

श्रीकांत ने ये बातें उस समय कहीं हैं जब CSK केदार जाधव और फ़ाफ डुप्लेसिस की सेवाएँ नहीं ले सकता हैं। जाधव मुंबई इंडियसं के खिलाफ पहले मैच में चोटिल हो गए थे और बाद में IPL के पूरे सीज़न के लिए अनफ़िट घोषित हो गए जबकि दक्षिण अफ़्रीकी कप्तान भी चोट के कारण अभी बेंच पर ही हैं। कल केकेआर के खिलाफ रैना चोटिल भी हो गये थे। CSK के लिए रैना के अलावा धोनी की बल्लेबाजी भी चिंता का विषय है जो अपना स्वभाविक खेल नहीं खेल पा रहे हैं।

Story first published: Wednesday, April 11, 2018, 12:52 [IST]
Other articles published on Apr 11, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+