Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CWG 2018: भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 4-1 से हराया

गोल्ड कोस्ट। यहां चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के अपने पहले मुकाबले में वेल्स के हाथों 3-2 से हारने के बाद भारतीय महिला टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में मलेशिया को 4-1 से करारी शिकस्त दी है। शुक्रवार को खेले गए पूल-ए के मैच में भारत की तरफ से गुरजीत कौर ने सबसे ज्यादा दो गोल किए।

जिसके बाद कप्तान रानी लारेमस्यामी ने एक-एक गोल दागा। खेल के शुरुआत में ही गुरजीत ने गोल दागकर भारत को बढ़त दिला दी। कौर ने छठे मिनट में पहला और 39वें मिनट में दूसरा गोल दागकर भारत की बढ़त डबल कर दी।

इसके बाद रानी ने 55वें और लारेमस्यामी ने 59वें मिनट में गोल दागकर औपचारिकताओं को पूरा कर दिया। हालांकि मलेशिया की तरफ से नूरानी राशिद ने 38वें मिनट में एकमात्र गोल किया।

वेल्स के हाथों हारने के बाद भारत के लिए ये बड़ी जीत है। क्योंकि अब उसे अगले मैच में 8 अप्रैल को इंग्लैंड और 10 अप्रैल को दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमोंसे भिड़ना है।

Story first published: Friday, April 6, 2018, 12:45 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+