Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CWG 2018: महिला टेबल टेनिस टीम ने भारत को दिलाया 7वां गोल्ड

गोल्ड कोस्ट। यहां चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टेबल टेनिस टीम ने सिंगापुर को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। ये पहली बार है जब भारत को टेबल टेनिस के डबल्स में गोल्ड मेडल मिला है। भारत को ये सातवां गोल्ड मेडल मिला है। महिला टेबल टेनिस टीम इवेंट में भारत की मधुरिका पाटकर, मौमा दास और मोनिका बत्रा ने जीत हासिल की। भारतीय टीम ने सिंगापुर को 3-1 से हराकर पहली बार इस इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया।

इस तरह भारत ने टूर्नमेंट के चौथे दिन यानी रविवार को 3 गोल, एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते। महिला टेबल टेनिस टीम गोल्ड मेडल के लिए हुए पहले मुकाबले में भारत की मनिका बत्रा ने तिआनवेई फेंग को बेहद कड़े मुकाबले में 11-8, 8-11, 7-11, 11-9, 11-7 से हराकर भारत को सिंगापुर के खिलाफ 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय खिलाड़ी मधुरिका पाटकर को सिंगापुर की मेंग्यू यू ने 11-13, 2-11, 6-11 से हरा दिया। तीसरे मुकाबले में भारत की मौमा दास और मधुरिका पाटकर की जोड़ी ने भारत की वापसी कराई। इस जोड़ी ने सिंगापुर की यिहान झोऊ और मेंग्यू यू के खिलाफ 11-7, 11-6, 8-11 और 11-7 से हराया। इसके साथ ही भारत की बढ़त 2-1 हो गई है। चौथे मुकाबले में मनिका बत्रा के सामने सिंगापुर की यिहान झोऊ थीं। जोरदार फॉर्म में चल रही मनिका ने यिहान को सीधे सेटों में 11-7, 11-4 और 11-7 से हरा दिया।

Story first published: Sunday, April 8, 2018, 18:27 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+