For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

फीफा विश्व कप : 2 कप्तान बाहर, तीसरे का खेलना तय नहीं

By Staff

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। खेलों की दुनिया में चोट खिलाड़ियों के लिए किसी दु:स्वप्न से कम नहीं होती। फुटबाल भी इससे अछूता नहीं है। दक्षिण अफ्रीका में फीफा विश्व कप-2010 के आगाज से पहले ही कई प्रमुख खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो चुके हैं जबकि कइयों का खेलना तय नहीं है।

चोट के कारण बाहर हो चुके खिलाड़ियों में जर्मनी और इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीमों के कप्तान भी शामिल हैं जबकि इंग्लैंज के वायने रूनी के साथ-साथ विश्व के सबसे तेजतर्रार स्टाइकर माने जाने वाले आइवरी कोस्ट के कप्तान दिदिर द्रोगबा का खेलना तय नहीं है। द्रोगबा की कलाई की हड्डी टूट गई है।

चोट के कारण अब तक लगभग एक दर्जन खिलाड़ी फीफा विश्व कप से बाहर हो चुके हैं जबकि लगभग आधा दर्जन का इसमें खेल पाना तय नहीं है। इनमें द्रोगबा के अलावा डच विंगर अर्जेन रोबेन, स्पेन के मिडफील्डर आंद्रे इनेस्ता और न्यूजीलैंड के उपकप्तान टिम ब्राउन भी शामिल हैं।

चोट के कारण विश्व कप से बाहर होने वालों में इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान डेविड बेकहम भी शामिल हैं। इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले बेकहम इस वर्ष मार्च में इटली के क्लब इंटर मिलान के लिए खेलते वक्त चोटिल हो गए थे। इंग्लैंड टीम के कोच फेबियो कापेलो ने कहा है कि वह बेकहम को टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए दक्षिण अफ्रीका आमंत्रित करेंगे।

जर्मनी की टीम के कप्तान माइकल बलाक को मई में खेले गए एफए कप फाइनल के दौरान चोट लगी थी। वह अपनी टखने की चोट के बाद अब दर्शक मात्र रह गए हैं। वैसे बलाक ने कहा है कि वे अपनी टीम की हौसलाअफजाई के लिए दक्षिण अफ्रीका जरूर जाएंगे। बलाक के स्थान पर माइकल लाम्ह को कप्तान नियुक्त किया गया है।

इसी श्रेणी में इंग्लैंड के कप्तान रियो फर्दीनांद का नाम भी आता है। फर्दीनांड को अवैध संबंध रखने के कारण विवादों में घिरे जॉन टेरी के स्थान पर टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था लेकिन वह इतने दुर्भाग्यशाली रहे कि बीते शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के बाद पहले अभ्यास सत्र के दौरान घुटना चोटिल करा बैठे।

चोटिल खिलाड़ियों की सूची में पुर्तगाल के विंगर नानी, घाना के मिडफील्डर माइकल इसेन, नाइजीरिया के मिडफील्डर जान ओबी मिकेल, फ्रांस के मिडफील्डर लासाना डियारा, जर्मनी के स्टार गोलकीपर रेने अडलेर और मिडफील्डर साइमन रोलफेस, क्रिस्टियन ट्रास्चेक और हीको वेस्टरमैन शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी अब दर्शक मात्र रह गए हैं।

सूची से जाहिर है कि खिलाड़ियों के चोटिल होने से इस बार सबसे अधिक नुकसान जर्मनी को हुआ है। दूसरी सूची ऐसी है, जिसमें शामिल खिलाड़ियों का विश्व कप में खेल पाना तय नहीं है। इस सूची में द्रोगबा का नाम पहले स्थान पर है क्योंकि आइवरी कोस्ट की सारी उम्मीदें इस महान स्ट्राइकर पर टिकी हैं।

द्रोगबा को अभ्यास मैच के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद उनकी टूटी हुई कोहनी का जर्मनी में इलाज किया गया। ऑपरेशन के बाद द्रोगबा काफी तेजी से सुधार कर रहे हैं लेकिन उनके खेलने को लेकर संशय बरकरार है। अगर वह नहीं खेल पाए तो आइवरी कोस्ट के अलावा फुटबाल प्रेमियों को भी काफी नुकसान होगा क्योंकि वे एक बड़े खिलाड़ी को अपने देश के लिए खेलते नहीं देख पाएंगे।

इस सूची में रोबेन, इटली के मिडफील्डर आंद्रे पिर्लो, आस्ट्रेलिया के विंगर हैरे केवेलस तथा स्ट्राइकर टिम काहिल और न्यूजीलैंड टीम के उपकप्तान टिम ब्राउन भी शामिल हैं। इन सबका फिट होना इनकी टीमों के लिए वरदान होगा लेकिन इसके लिए अब बहुत कम समय रह गया है क्योंकि विश्व कप आगामी शुक्रवार से शुरू हो रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:38 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+