CSKvKKR: रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराया

चेन्नई। आईपीएल 11 का पांचवा मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई में केदार जाधव की जगह सैम बिलिंग्स और मार्क वुड की जगह शार्दुल ठाकुर को मौका दिया गया था। वहीं केकेआर में मिचेल जॉन्सन की जगह टॉम करन को मौका दिया गया था।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। एक बार को लगा कि केकेआर 150 के आस पास ही स्कोर खड़ा कर पाएगी लेकिन फिर आया रसल का तूफान और जिन्होंने केकेआर को 89/5 से 202/6 तक पहुंचा दिया। रसेल ने 36 गेंदों में 11 छक्कों व एक चौके की मदद से नाबाद 88 रन बनाए। केकेआर की तरफ से उथप्पा ने भी 16 गेंदों में 29 रनों की तेज पारी खेली। क्रिस लिन (22), नरेन (12), राना (16) कार्तिक (26) ने भी सधी हुई पारी खेली। वहीं चेन्नई की तरफ से शेन वॉटसन ने दो विकेट लिए। हरभजन, जडेजा और शार्दुल को एक-एक विकेट मिला।
जीत के लिए 203 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स ने 19.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई की तरफ से शेन वॉटसन (19 गेंदों में 42 रन) अंबाती रायडू (26 गेंदों में 39 रन), सुरेश रैना (14) एमएस धोनी (25) और सैम बिलिंग्स ने 23 गेंदों में 56 रनों की तूफानी पारी खेली। आखिरी ओवर में जडेजा ने विनय कुमार के ओवर की 5वीं गेंद पर छक्का लगाकर चेन्नई को लगातार दूसरा मैच जिता दिया।
LIVE CRICKET SCORE:-
चेन्नई की पारी-
- रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराया
- 184 के स्कोर पर चेन्नई का पांचवा विकेट गिरा, फिफ्टी जड़कर आउट हुए सैम बिलिंग्स
- 155 के स्कोर पर चेन्नई को लगा चौथा झटका, एमएस धोनी 25 रन बनाकर आउट। चावला ने लिया विकेट।
- 101 के स्कोर पर चेन्नई सुपरकिंग्स को लगा तीसरा झटका, सुरेश रैना 14 रन बनाकर आउट। नरेन ने लिया विकेट।
- 85 के स्कोर पर चेन्नई का दूसरा विकेट गिरा, अंबाती रायडू 39 रन बनाकर आउट। कुलदीप यादव ने लिया विकेट।
- 75 के स्कोर पर चेन्नई को लगा पहला झटका, शेन वॉटसन 19 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट। टॉम कर्रन ने लिया विकेट।
- चेन्नई की तूफानी शुरुआत, स्कोर 50 के पार। 4 ओवर के बाद स्कोर 53/0, रायडू-वॉटसन क्रीज पर।
केकेआर की पारी-
- आंद्रे रसल की विस्फोटक पारी, केकेआर ने चेन्नई को जीत के लिए दिया 203 रनों का लक्ष्य
- 135 के स्कोर पर केकेआर का छठा विकेट गिरा, दिनेश कार्तिक 26 रन बनाकर आउट। वॉटसन ने लिया विकेट।
- आंद्रे रसेल की धुआंधार पारी, 26 गेंदों में जड़ी फिफ्टी। केकेआर 150 के पार
- 89 के स्कोर पर आधी केकेआर टीम पवेलियन लौटी, रिंकू सिंह बने शार्दुल का शिकार। 10 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 89/5
- 81 के स्कोर पर केकेआर को लगा चौथा झटका, 29 रन बनाकर रन-आउट हुए रॉबिन उथप्पा।
- 80 के स्कोर पर केकेआर का तीसरा विकेट गिरा, नितीश राना 16 रन बनाकर आउट। शेन वॉटसन ने लिया विकेट।
- 51 के स्कोर पर जडेजा की गेंद पर बोल्ड हुए क्रिस लिन, केकेआर का स्कोर 50 के पार। बल्लेबाजी के लिए आए नितीश राणा।
- 4 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 35/1, क्रिस लिन और रॉबिन उथप्पा बल्लेबाजी कर रहे हैं।
- केकेआर को लगा पहला झटका, सुनील नरेन 12 रन बनाकर आउट। हरभजन सिंह ने लिया विकेट।
- चेन्नई सुपरकिंग्स (प्लेइंग इलेवन): शेन वॉटसन, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, सैम बिलिंस, एमएस धोनी (कप्तान/कीपर), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चहर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, शार्दुल ठाकुर।
- कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): सुनील नरेन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक (कीपर /कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, विनय कुमार, पियुष चावला, टॉम कर्रन, कुलदीप यादव।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
