बोल्ट ने सत्र का सबसे तेज समय निकाला
बीजिंग ओलंपिक में विश्व रिकार्ड के साथ तीन स्वर्ण पदक जीतने वाले बोल्ट ने दक्षिण कोरिया के दाएगू में बुधवार को प्री-चैम्पियनशिप के अंतर्गत आयोजित 100 मीटर फर्राटा दौड़ को 9.86 सेकेंड समय के साथ जीता।
समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक बोल्ट की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन अपने शानदार आत्मबल और चीते जैसी फूर्ति के दम पर उन्होंने इस सत्र का अब तक का सबसे अच्छा समय निकालने में सफलता हासिल की।
पिछले वर्ष बर्लिन में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप के दौरान 9.58 सेकेंड समय निकालकर अपना ही विश्व रिकार्ड तोड़ने वाले बोल्ट ने इस दौड़ में 50 मीटर के बाद इतनी तेजी दिखाई कि उनके प्रतिद्वंद्वी दौड़ समाप्त होने तक उनसे 10 सेकेंड के अंतर से पीछे रह गए।
बोल्ट के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले जमैका के माइकल फ्रेटर 10.15 सेकेंड समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि अमेरिका के माइक रोड्रिग्ज तीसरे और ट्रेल किमंस चौथे स्थान पर रहे।
आगामी रविवार को बोल्ट को शंघाई में आईएएएफ डायमंड लीग में हिस्सा लेना है, जहां वह सिर्फ 200 मीटर स्पर्धा में अपनी चुनौती पेश करेंगे। इसके बाद बोल्ट चार जून को ओस्लो में होने वाली आईएएएफ डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications