VIDEO : बल्ला बोले तो युवराज: 120 रनों की पारी में जड़े 12 छक्के, कई बार गेंद गई स्टेडियम के पार
नई दिल्ली। मंच सज चुका है और करोड़ों फैंस को इंतजार है अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ी को चौके-छक्के जड़ते या विकेट लेने पर जश्न मनाते देखने का। जी हां आईपीएल 11वें संस्करण का पहला मैच वानखेड़े स्टेडियम में आज ही खेला जाएगा। उधर IPL 2018 युवराज सिंह ने धमाल मचाने की पूरी तैयारी कर ली है। जिसका सुबूत युवराज सिंह ने प्रैक्टिस मैच के दौरान दिया। युवराज सिंह ने प्रैक्टिस मैच में 12 छक्के जमाते हुए 120 रन बना डाले। टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह इस बार किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलने वाले हैं। युवराज सिंह की किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में वापसी हुई है और ऐसा लग रहा है कि वो इस बार अपने बल्ले की खूब धमक दिखाएंगे।Just a flick and It's huge six😎😎😎 #Yuvrajsingh #Yuvi #IPL2018 #KXIP pic.twitter.com/r16R63s0H1
— Ezhil Kumaran (@Ezhilkumaran15) April 5, 2018
युवराज सिंह ने प्रैक्टिस मैच में गेंदबाजों की खूब धुनाई की और इसका आगाज हुआ उनकी पत्नी हेजल कीच के स्टेडियम में घुसने के बाद। दरअसल जैसे ही युवराज की पत्नी हेजल उनका प्रैक्टिस मैच देखने मैदान में घुसी युवराज सिंह ने छक्का लगा दिया। युवराज के फैन ने ये वीडियो बनाया, जिस पर हेजल कीच ने भी कमेंट किया। हेजल ने लिखा, 'मेरी एंट्री करते ही युवी ने छक्का लगा दिया। ये वीडियो अपलोड करने के लिए शुक्रिया।' बता,दें कि युवराज सिंह को इस बार आईपीएल ऑक्शन में किंग्स इलेवन पंजाब ने दो करोड़ रुपये में खरीदा है।
आईपीएल के इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अपना पहला मैच दिल्ली डेयरडेविल्स से खेलेगी। इन दोनों टीमों का मुकाबला 8 अप्रैल को होगा। किंग्स इलेवन पंजाब के स्क्वॉड में युवराज के अलावा, फिंच, गेल, के एल राहुल, डेविड मिलर, स्टोयनिस, मयंक अग्रवाल जैसे धमाकेदार बल्लेबाज हैं। साथ ही ये टीम कप्तान आर अश्विन, मुजीब जादरान, अक्षर पटेल, बेन ड्वौर्शुइस जैसे गेंदबाजों से भी लैस हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications