Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

MIvsCSK: ब्रावो की तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई को 1 विकेट से हराया

मुंबई। आईपीएल का बिगुल बज चुका है। क्रिकेट का महाकुंभ कहे जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग का 11वें सीजन का पहला मैच गत चैंपियन मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया। जहां चेन्नई सुपरकिंग्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 1 विकेट से हरा दिया। कुल मिलाकर दो साल बाद वापसी कर रही चेन्नई की ये अच्छी शुरुआत है।


यहां पढ़ें Live Cricket Score:-

चेन्नई की पारी-

  • आईपीएल का आगाज इससे बेहतर नहीं हो सकता। आखिरी ओवर की पांचवी गेंद पर जाधव ने चौका लगाकर चेन्नई की दो साल बाद वापसी को सुखद बना दिया। ब्रावो ने खेली धमाकेदार पारी।
  • ब्रावो ने तूफानी पारी खेलकर मैट में रोमांच ला दिया है। हालांकि 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर ब्रावो आउट हो गए लेकिन उन्होंने अपनी 30 गेंदों में 68 रनों की पारी के दम पर चेन्नई को जीत के पास पहुंचा दिया।
  • 118 के स्कोर पर चेन्नई का आठवां विकेट गिरा, मार्क वुड एक रन बनाकर आउट। पांड्या ने लिया तीसरा विकेट।
  • 106 के स्कोर पर चेन्नई का सातवां विकेट गिरा, हरभजन सिंह 8 रन बनाकर आउट। मैक्लेनाघन ने लिया विकेट।
  • 84 के स्कोर पर चेन्नई का छठा विकेट गिरा, चाहर बने मार्कंडे का तीसरा शिकार
  • 75 के स्कोर पर आधी चेन्नई की टीम पवेलियन लौटी, जडेजा 12 रन बनाकर आउट
  • 51 के स्कोर पर चेन्नई को लगा चौथा झटका, एमएस धोनी 5 रन बनाकर आउट। मार्कंडे ने झटका दूसरा विकेट।
  • चेन्नई का तीसरा विकेट गिरा, रायडू 22 रन बनाकर आउट
  • 42 के स्कोर पर चेन्नई का दूसरा विकेट गिरा, सुरेश रैना 4 रन बनाकर बने हार्दिक पांड्या का दूसरा शिकार
  • लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई, 31 के स्कोर पर वॉटसन बने हार्दिक पांड्या का शिकार।

मुंबई की पारी-

  • मुंबई ने चेन्नई को जीत के लिए दिया 166 रनों का लक्ष्य। क्रुणाल पांड्या 22 गेंदों में 41 रन बनाकर नाबाद रहे।
  • 113 के स्कोर पर मुंबई का चौथा विकेट गिरा, ईशान 40 रन बनाकर आउट। ताहिर ने लिया विकेट।
  • 98 के स्कोर पर फिफ्टी से चूके सूर्यकुमार यादव (43) आउट, मुंबई का तीसरा विकेट गिरा
  • शुरुआती झटकों के बाद मुंबई की तेज बैटिंग,12 ओवर के बाद स्कोर 97/2, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन की तेज बैटिंग जारी
  • पॉवर प्ले के 6 ओवरों के बाद मुंबई का स्कोर 39/2
  • 20 के स्कोर पर मुबंई का दूसरा विकेट गिरा, कप्तान रोहित शर्मा (15) बने वॉटसन का शिकार
  • मुबंई को लगा पहला झटका, आईपीएल डेब्यू में 0 पर आउट हुए लुईस। दीपक चाहर ने लिया विकेट।
  • मुंबई इंडियंस की तरफ से बल्लेबाजी के लिए आए रोहित-लुईस, चौके के साथ खुला खाता। आईपीएल 2018 का पहला रन चौके से आया वो भी रोहित शर्मा के बल्ले से। वहीं चेन्नई की तरफ से दीपक चाहर ने गेंदबाजी की शुरुआत की।

  • चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जीता टॉस, लिया पहले गेंदबाजी का फैसला। टॉस जीतने के बाद धोनी ने कहा कि उनकी टीम में चार विदेशी खिलाड़ी खेल रहे हैं जिनमें- ब्रावो, वॉटसन, मार्क वुड और इमरान ताहिर खेल रहे हैं। वहीं मुंबई इंडियंस में पांड्या ब्रदर्स बतौर ऑलराउंडर और बुमराह, मुस्तफिजुर, मैक्लेनाघन तेज गेंदबाज होंगे। इसके अलावा मयंक मार्कंडे मुंबई में नए खिलाड़ी हैं जो प्लेइंग इलेवन में खेल रहे हैं।
  • मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन)-इविन लुईस, इशान किशन (कीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, मयांक मार्कंडे, कीरॉन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पांड्या, मिशेल मैकक्लेनाघन, मुस्तफ़ीझुर रहमान, जसप्रित बूमराह।
  • चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शेन वॉटसन, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, केदार जाधव, एमएस धोनी (कीपर, कप्तान), ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, हरभजन सिंह, दीपक चहर, इमरान ताहिर, मार्क वुड।

Story first published: Saturday, April 7, 2018, 23:55 [IST]
Other articles published on Apr 7, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+