Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खुशखबरी! अब दूरदर्शन पर भी देख सकेंगे आईपीएल मैचों का प्रसारण

नई दिल्ली। वैसे तो दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के प्रासरण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं लेकिन इस बार दूरदर्शन पर भी मैचों का प्रसारण होगा। दरअसल आईपीएल का 11वां सीजन 7 अप्रैल से शुरू हो चुका है। लगातार 10 सालों से देश का मनोरंजन करने वाला आईपीएल इस बार और भी खास होने वाला है।

अब आईपीएल के 11वें सीजन का प्रसारण दूरदर्शन पर भी होगा। प्रसार भारती ने खुद ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है। प्रसार भारती ने ट्वीट करते हुए लिखा 'दूरदर्शन के दर्शकों के लिए खुशखबरी है, दूरदर्शन पर पहली बार आईपीएल के मैच प्रसारित किए जाएंगे।'

हालांकि यह जानकर आपको थोड़ी सी निराशा भी हो सकती है कि ये मैच आप एक घंटे की देरी से देख पायेंगे। दूरदर्शन इन मैचों का प्रसारण लाइव नहीं करेगा वो डी-लाइव के माध्यम से एक घंटे की देरी से मैचों का प्रसारण करेगा। यह खबर आइपीएल देखने वाले उन क्रिकेट फैंस के लिये ज्यादा खुशी देगा जिनकी पहुंच स्टार इंडिया तक नहीं है।

इसके साथ ही ये जानकारी भी सामने आयी है कि दूरदर्शन सभी आइपीएल मैचों का प्रसारण नहीं करेगो वो सिर्फ चुनिंदा मैचों का ही प्रसारण करेगा। उन लोगों को भी इस बार आईपीएल देखने का मौका मिलेगा जो क्रिकेट देखने के लिए पूरी तरह दूरदर्शन पर निर्भर है।

Story first published: Saturday, April 7, 2018, 18:33 [IST]
Other articles published on Apr 7, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+