Commonwealth Games: भारत के झोली में तीसरा गोल्ड, सतीश शिवलिंगम ने दिखाया दम
नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के नाम एक और गोल्ड जुड़ गया है। भारत के वेटलिफ्टर सतीश शिवलिंगम ने 77 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। इसके साथ ही भारत के खाते में तीन गोल्ड मेडल आ गए हैं। सतीश शिवलिंगम ने 317 किलोग्राम का वजन उठाकर अपने नाम गोल्ड किया और इस दौरान वह तमाम प्रतिभागियों से काफी आगे रहे। सतीश का निर्णायक लिफ्ट बिना किसी जर्क के था, जिसकी वजह से उन्होंने सबसे अधिक अंक हासिल किए और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
सतीश और अन्य प्रतियोगियों के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प था। सतीश को इंग्लैंड के जैक ओलिवर ने काफी कड़ी टक्कर दी और लगातार खुद को खेल में उन्होंने बनाए रखा, लेकिन आखिरकार सतीश ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया जबकि ओलिवर को सिल्वर पदक से संतुष्ट होना पड़ा। वहीं कांस्य पदक ऑस्ट्रेलिया के फ्रैंकोइस इटोंडी के खाते में गया, जिन्होंने 305 किलोग्राम का वजन उठाया। आखिरी लिफ्ट के दौरान इटोंडी का कंधा जख्मी हो गया।
वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद तमिलनाडु सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। तमिलनाडु सरकार ने सतीश शिवलिंगम को गोल्ड मेडल जीतने के बाद 50 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
